24 घण्टे ऑनलाइन

JNU प्रोफेसर राजीव सिजारिया निलंबित, भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कुलपति ने सोमवार को प्रोफेसर राजीव सिजारिया (Professor Rajiv Sijaria) को निलंबित कर दिया, जिन्हें हाल ही में सीबीआई (CBI) ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था।…

24GhanteOnline
February 4, 2025
1 min read

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कुलपति ने सोमवार को प्रोफेसर राजीव सिजारिया (Professor Rajiv Sijaria) को निलंबित कर दिया, जिन्हें हाल ही में सीबीआई (CBI) ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था। जेएनयू के कुलपति शांतिश्री पंडित (Shantishree Pandit)द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जेएनयू (JNU) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के प्रोफेसर सिजारिया को प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त पाया गया है।

यह मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर के वड्डेश्वरम में कोनेरू लक्ष्मैया एजुकेशन फाउंडेशन (KLEF) को अनुकूल ए++ एनएएसी मान्यता रेटिंग दिलाने के लिए रिश्वतखोरी के आरोपों से संबंधित है। जेएनयू के आदेश में कहा गया है कि प्रोफेसर सिजारिया को “केंद्रीय जांच ब्यूरो और विभागीय जांच के परिणाम आने तक विश्वविद्यालय की सेवाओं से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

1 फरवरी को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में सिजारिया सहित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC ) निरीक्षण समिति के अध्यक्ष और छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…