कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस बागची बने सुप्रीम कोर्ट में नए जज, 2031 में बनेंगे CJI
नई दिल्ली। कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस जॉयमाल्या बागची (Justice Bagchi ) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के नए जज होंगे। राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों के…
नई दिल्ली। कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस जॉयमाल्या बागची (Justice Bagchi ) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के नए जज होंगे। राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों के कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार के पास भेजी थी। जस्टिस बागची (Justice Bagchi )का सुप्रीम कोर्ट में लंबा कार्यकाल होगा। वो मई 2031 में जस्टिस के वी विश्वनाथन के रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस बनेंगे।
इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट के कोटे से जस्टिस अल्तमस कबीर सुप्रीम कोर्ट के जज बने। 18 जुलाई 2013 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस अल्तमस कबीर के रिटायर होने के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट से भारत का कोई भी मुख्य न्यायाधीश नहीं हुआ है।
25 मई 2031 को जस्टिस (Justice Bagchi ) केवी विश्वनाथन की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस जॉयमाल्या बागची (Justice Bagchi ) 2 अक्टूबर 2031 को अपनी सेवानिवृत्ति यानी चार महीने से कुछ अधिक अवधि तक भारत के मुख्य न्यायाधीश होंगे।जस्टिस जॉयमाल्या बागची के पास सीजेआई का पद ग्रहण करने से पहले छह साल का और कार्यकाल होगा। कॉलेजियम ने इस तथ्य पर भी विचार किया है कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट की बेंच का प्रतिनिधित्व कलकत्ता उच्च न्यायालय से केवल एक न्यायाधीश द्वारा किया जा रहा है। जस्टिस जॉयमाल्या बागची मुख्य न्यायाधीशों सहित उच्च न्यायालय के जजों की संयुक्त अखिल भारतीय वरिष्ठता में क्रम संख्या 11 पर हैं।
लंबे ‘लिव इन’ में रहने वाली महिला नहीं लगा सकती रेप का आरोप: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची को पदोन्नत को SC में जज नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी। न्यायमूर्ति बागची ने हाल ही में आरजी कर अस्पताल के वित्तीय कुप्रबंधन के मुद्दे पर सुनवाई की थी और उच्च पदों पर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के लिए सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले मामले की जांच करते समय सीबीआई के आचरण पर भी सवाल उठाए थे। जस्टिस बागची के पदोन्नत होने से सुप्रीम कोर्ट में स्वीकृत 34 जजों की संख्या भी पूरी हो गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
