करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, इस हाल में मिला शव
रांची। झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना (Karni Sena) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह (Vinay Singh) की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बालीगुमा में एनएच-33 पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मोड़ से…
रांची। झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना (Karni Sena) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह (Vinay Singh) की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बालीगुमा में एनएच-33 पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मोड़ से करीब 500 मीटर अंदर खेत में विनय सिंह का शव पड़ा हुआ मिला। घटना से गुस्साए करणी सेना के सदस्यों ने आगजनी के बाद एनएच जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड आस्था स्पेस टाउन निवासी विनय सिंह (Vinay Singh) के सिर में गोली मारी गई थी। उनके हाथ और पैर में चोट के कई निशान भी मिले हैं। मौके से विनय की स्कूटी और पिस्तौल बरामद की गई है। विनय की डिमना चौक पर ही टाइल्स की दुकानें हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि विनय रविवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। हमेशा वे दोपहर 4 बजे तक खाना खाने घर लौटते थे, लेकिन न तो दुकान पहुंचे और न ही घर आए।
जब काफी देर तक विनय (Vinay Singh) का पता नहीं चला और फोन भी बंद आया। इसके बाद परिजनों ने रात 8 बजे उलीडीह थाना पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। जब पुलिस ने विनय के मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की तो उनका शव बरामद किया। पुलिस का कहना है कि शव पर चीटियां लग चुकी थीं, जिससे यह साफ है कि हत्या दोपहर 12 बजे के आसपास की गई होगी।
पुलिस को विनय सिंह के बाएं हाथ में एक पिस्तौल मिली है। सूत्रों की मानें तो शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि या तो हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश हुई है, या फिर यह पूरी तरह सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल व अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है।
क्षत्रियों ने लहराई तलवार… रक्त स्वाभिमान रैली में करणी सेना का प्रदर्शन
विनय सिंह (Vinay Singh) की हत्या घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में करणी सेना के समर्थक घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान करीब तीन घंटे तक शव वहीं पड़ा रहा और हंगामा होता रहा। घटना से नाराज समर्थकों ने डिमना चौक के पास एनएच-33 को जाम कर दिया। इससे यातायात ठप हो गया। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत करवाकर शव को एमजीएम अस्पताल भेजा। शव को मोर्चरी में रखा गया है। भाजपा और आजसू पार्टी के कई नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की निंदा करते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
