झुलसती गर्मियों में ग्लो बनाये रखने के लिए इन उपायों को करें ट्राई
गर्मियों (Summer) का आगमन हो चूका हैं और इसी के साथ गर्मी का असर लोगों में दिखने लगा हैं। लोगों के भोजन का अंदाज बदलने लगा हैं। इसी के साथ लोगों में अपनी त्वचा की देखभाल के तरीके भी बदलने लगे हैं, क्योंकि गर्मियों के…
गर्मियों (Summer) का आगमन हो चूका हैं और इसी के साथ गर्मी का असर लोगों में दिखने लगा हैं। लोगों के भोजन का अंदाज बदलने लगा हैं। इसी के साथ लोगों में अपनी त्वचा की देखभाल के तरीके भी बदलने लगे हैं, क्योंकि गर्मियों के दिनों में त्वचा का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ता हैं, नहीं तो चहरे की चमक धुंधली पड़ने लग जाती हैं।
इसलिए गर्मियों में आपकी त्वचा की चमक (glow) को बरक़रार रखने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में जो गर्मियों में भी आपकी खूबसूरती बनाये रखें।
* हाइड्रेट रहें : गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेट रखना बहुत जरुरी है। इससे आपकी त्वचा से संबन्धित कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। आपको दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिये, इससे स्किन में नमी बनी रहेगी।
* स्क्रब : स्क्रब करने से त्वचा पर जमी गंदगी साफ हो जाती है और त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं। इससे चेहरे पर जमा तेल भी साफ हो जाएगा। स्क्रब करने के लिये आप दानेदार क्रीम का प्रयोग करें।
* मॉइस्चराइजर : गर्मियों में कई लोगों की स्किन रूखी होना शुरु हो जाती है। इसके लिये नहाने के बाद आपको मॉइस्चाराइजर क्रीम चेहरे और शरीर पर लगानी होगी।
* सनस्क्रीन : घर से बाहर निकलने से पहले शरीर पर 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं। इसके बाद 2 घंटे के बाद फिर से सनस्क्रीन क्रीम लगाएं।
* गर्मियों की डाइट : आप क्या खाती हैं, इससे भी त्वचा पर बहुत फरक पड़ता है। आप गर्मियों में सलाद , पानी वाले फल और जूस आदि पी सकती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
