गिफ्ट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, होगा सही चयन
शादी का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में तरह-तरह की चीजों के साथ गिफ्ट (Gifts) की भी खरीदारी शुरू हो जाती है। खासकर, अगर शादी घर में से ही किसी की है तो सोचना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आखिर गिफ्ट में दूल्हा और…
शादी का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में तरह-तरह की चीजों के साथ गिफ्ट (Gifts) की भी खरीदारी शुरू हो जाती है। खासकर, अगर शादी घर में से ही किसी की है तो सोचना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आखिर गिफ्ट में दूल्हा और दुल्हन को क्या दिया जाए?
आइए आज हम आपको बताते हैं कि वेडिंग गिफ्ट (Wedding Gifts) को खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप एक बेहतरीन गिफ्ट (Gifts) का चयन कर सके।
सबसे पहले बनाएं बजट
जब बात खर्चे की हो तो सबसे पहले एक बजट तैयार करना अच्छा विचार हो सकता है। उदाहरण के लिए अगर आप वेडिंग गिफ्ट खरीदने जा रहे हैं तो अपना बजट इस तरह से तैयार करें कि अधिक खर्चा होने से बच सकें। इसके अलावा, ऐसी दुकानों में जाने से बचें, जो आपके बजट से बाहर हों। ऐसा करने से आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और आपके बजट के अनुसार वेडिंग गिफ्ट भी आ जाएगी।
वेडिंग गिफ्ट (Gifts) का चयन
दूल्हा या फिर दुल्हन को क्या वेडिंग गिफ्ट दें, यह सबसे बड़ा सवाल होता है। वैसे इसके लिए अगर आप किसी से सलाह लेते हैं तो आपको काफी आइडिया मिल सकते हैं, लेकिन इस तरह आपकी उलझन काफी बढ़ सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप खुद तय करें कि शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन को किन चीजों को जरूरत अधिक पड़ती है। उसे ध्यान में रखते हुए गिफ्ट की खरीदारी करें।
क्वालिटी जरूर करें चेक
शायद आपने इस बात पर ध्यान न दिया हो, लेकिन लोग शादी के गिफ्ट के तौर पर एक नहीं कई चीजें देते हैं। हालांकि, जब आप बाद में उसे चेक करेंगे तो कई चीजें खराब या फिर इस्तेमाल के योग्य नहीं होती, जिससे छवि खराब हो सकती है, इसलिए एक साथ कई सारी चीजें तोहफे में देने के बजाय एक ही चीज सेलेक्ट करके उसे गिफ्ट करें। बेहतर होगा कि आप एक ऐसा वेडिंग गिफ्ट दें, जिसकी क्वालिटी बेहतरीन हो।
ऑफलाइन और ऑनलाइन चेक करें
वेडिंग गिफ्ट की खरीदारी के लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों का विकल्प चुन सकते हैं। वैसे अगर आपके घर की शादी है तो ऑफलाइन खरीदारी से बचें क्योंकि इसमें काफी समय चला जाता है, ऐसे में आप समय को बचाना चाहते हैं तो ऑनलाइन गिफ्ट खरीद सकते हैं। वहीं, अगर आपने तय कर लिया कि आपको गिफ्ट में क्या देने वाले हैं तो उसे ऑनलाइन पहले चेक कर लें। इसके बाद समय है तो ऑफलाइन खरीदारी करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
