24 घण्टे ऑनलाइन

खाना परोसते समय इन नियमों का करें पालन

जिस तरह से खाना (Cook Food) बनाना एक कला है, उसी तरह से खाना परोसना (Serving Food) भी एक कला है। कभी-कभी स्वादिष्ट खाना यदि सलीके से ना परोसा जाए, तो बेस्वाद लगता है। इसके अलावा यदि खाने की मेज को बेहद खूबसूरत तरीके से…

24GhanteOnline
January 20, 2025
3 min read

जिस तरह से खाना (Cook Food) बनाना एक कला है, उसी तरह से खाना परोसना (Serving Food) भी एक कला है। कभी-कभी स्वादिष्ट खाना यदि सलीके से ना परोसा जाए, तो बेस्वाद लगता है। इसके अलावा यदि खाने की मेज को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है, तो हमारी भूख और बढ जाती है।

इसके अलावा यदि खाने की मेज को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है तो हमारी भूख और बढ जाती है और खाने का स्वाद बढ जाता है। इसलिए जब भी किसी को खाने पर बुलाएं तो अपने खाने परोसनें के ढंग को भी देख लें।

खाने की मेज को फूड तरीके से ना सजाएं, ना ही एक तरीके से मेज पर सभी कुछ सर्व कर दें। इससे खाना खाने का मजा किरकिरा हो जाता है। जरूरी नहीं है कि महंगी से महंगी क्राकरी में ही खाना परोसा जाये, तभी वह स्वाद से अच्छा लगेगा। खाना यदि साफ-सफाई एवं सही ढंग से परोसा जाए तो ज्यादा बेहतर है। खाना परोसने में यही सब देखा जाता है। खाने वाले को भी तभी स्वाद आता है।

क्या-क्या बातें याद रखें-


1 खाने की मेज का आकार देख लें कि आप जि समेज पर खाना परोस रहे हैं, उस पर खाने के सभी आइटम सही ढंग से आ सकते हैं या नहीं।

2 जितने लोग खाने पर आ रहे हैं, उनके लिए खाने की व्यवस्था एक साथ करनी है, या अलग-अलग।

3 यह भी देख लें कि किस उम्र के लोगों के लिए खाने की मेज की साज-सज्जा का इंतजाम करें। उस पर एक सुंदर कवर डालें।

4 मेज पर नेपकिन जरूर रखें। वे भी इस तरह से सजाकर रखें कि खाने वाले पहले ही समझ जाएं कि कितना स्वाद आने वाला है।

5 यदि आपके पास नैपकिन होल्डर नहीं है तो आप किसी कांच के गिलास में सुंदरता से नैपकिन सजा सकती हैं।

6 खाने की मेज पर पानी व पानी के गिलास सर्व किए जाने चाहिए। यह ध्यान रखें कि पानी के गिलास किस तरीके के होने चाहिए और कोल्ड ड्रिंक के गिलास किस तरीके के होने चाहिए।

7 फिर सलाद आदि सर्व करें। सलाद काटने के लिए डिजाइन वाले चाकू को प्रयोग करें। सलाद को प्लेट में इस तरीके से सजायें कि देखने वाला आपकी कला को मान जाये।

8 ग्रेवी वाली सब्जियों के लिए छोटी-छोटी कटोरियां जरूर रखें और ग्रेवी वाली सब्जियों को क्रीम से सजाएं। स्वीट डिश को स्वादानुसार केसर, काजू, बादाम, किशमिश आदि से सजायें।

9 फलों को हमेशा काटकर ही सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…