24 घण्टे ऑनलाइन

अपने बैग में जरूर रखें ये सामान, नहीं होगा सफर खराब

मानसून के मौसम में कई लोग घूमना (Monsoon Vacation) पसंद करते हैं। अगर आपको भी बरसात के मौसम में घूमने का शौक है और वेकेशन के लिए कर्नाटक या दार्जिलिंग जाने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले आप अपनी ट्रैवल किट (Travel…

24GhanteOnline
October 4, 2025
2 min read

मानसून के मौसम में कई लोग घूमना (Monsoon Vacation)  पसंद करते हैं। अगर आपको भी बरसात के मौसम में घूमने का शौक है और वेकेशन के लिए कर्नाटक या दार्जिलिंग जाने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले आप अपनी ट्रैवल किट (Travel Kit) जरूर चेक कर लीजिए। आपकी ट्रैवल किट में बरसात के मौसम के हिसाब से सामान होना चाहिए, नहीं तो आपका घूमने का पूरा मजा किरकिरा हो सकता है। यहां हम आपको मानसून के मौसम के मुताबिक आपकी ट्रैवल किट में कौन सा सामान होना चाहिए उसकी लिस्ट बता रहे हैं।

वॉटरप्रूफ बैग 

मानसून के मौसम में ट्रैवल (Monsoon Vacation) करके हुए सबसे पहले ध्यान रखें कि अपना सामान वॉटरप्रूफ बैग में पैक करें। ऐसा करने से आपके कपड़े बारिश से भीगेंगे नहीं। अगर आपके पास वॉटरप्रूफ बैग नहीं है तो इसके लिए आप वॉटरप्रूफ कवर भी ले सकते हैं, जिसे बारिश के समय बैग के ऊपर चढ़ा दिया जाता है।

प्लास्टिक बैग

आपको अपने सामान में कुछ प्लास्टिक बैग भी रखने चाहिए, जिन्हें आप बारिश के समय फोन, चार्जर, इयरफोन आदि रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बारिश में भीगे हुए कपड़े भी आप प्लास्टिक बैग में रख सकते हैं, जिससे की बैग में रखे बाकी कपड़े खराब न हों।

छाता और रेनकोट

छाता और रेनकोट 2 ऐसी चीजें हैं जो मानसून के दौरान हमेशा आपके बैग में होने चाहिए। वेकेशन पर अगर आप बारिश में भीग जाएंगे तो इससे बीमार होने का डर बढ़ जाता है। ऐसे में रेनकोट और छाते की मदद से आप बारिश के मौसम में खुद को भीगने से बचा सकते हैं।

हेयर ड्रायर

मानसून के मौसम में हेयर ड्रायर को अपने ट्रैवल किट में जरूर रखें। हेयर ड्रायर न सिर्फ आपके गीले बालों को सुखाने के काम आएगा बल्कि आपके कपड़ों में आई नमी को भी खत्म करने का काम करेगा।

मेडिकल किट

मानसून में ट्रैवल करने से पहले मेडिकल किट में आप डॉक्टर के परामर्श पर जरूरी एंटीबायोटिक दवाएं, फर्स्ट एड किट, बुखार और दर्द की दवा वगैरह पैक कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…