ऊनी कपड़ों को मशीन में धोते वक़्त इन बातों का रखे ध्यान
सर्दियों का मौसम आ चुका है, ऐसे में आप भी अपने ऊनी गरम कपड़ों (Woolen Clothes) को निकालकर धोने की सोच रहीं होगी. ऊन के कपड़ें नार्मल कपड़ों से कई गुना नाजुक होते है. इनको धोते समय अगर जरा सी भी लापरवाही बरती जाए तो आपके…
सर्दियों का मौसम आ चुका है, ऐसे में आप भी अपने ऊनी गरम कपड़ों (Woolen Clothes) को निकालकर धोने की सोच रहीं होगी. ऊन के कपड़ें नार्मल कपड़ों से कई गुना नाजुक होते है. इनको धोते समय अगर जरा सी भी लापरवाही बरती जाए तो आपके स्वेटर वगैरह के रेशे निकल आते है. इसलिए सर्दी के मौसम में ऊनी कपड़ों को धोते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.
मशीन वॉश
वॉशिंग मशीन में ऊन के कपड़े धोए जा सकते हैं, लेकिन सिर्फ वही जिनके टैग पर साफ मेंशन हो कि वे मशीन वॉश के लिए सेफ हैं। अगर स्वेटर इस तरह की वॉश के लिए नहीं बने होंगे, तो वे एक ही बार धुलने पर अपना आकार और क्वॉलिटी खो सकते हैं। ऊन के कपड़ों को मशीन में डालने से पहले उसे उल्टा कर लें और फिर वुलन क्लोद्स के लिए आने वाले खास वॉशिंग सोप में ही उन्हें धोएं। इन्हें 10 मिनट तक मशीन वॉश करना काफी रहेगा।
हैंड वॉश
ऐसे वुलन क्लोद्स जिन्हें सिर्फ हाथ से धोया जा सकता है, उसके लिए भी कुछ चीजों का बहुत ज्यादा ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे ऊनी कपड़ों को वॉश करने के लिए एक टब में हल्का गरम पानी भर लें और उसमें वुलन वॉशिंग लिक्विड डालें। इसमें कपड़ों को करीब 10 मिनट तक डले रहने दें और फिर हल्के हाथ से साफ करते हुए सादे पानी से धो लें। वुलन पर गलती से भी ब्रश यूज करने की न सोचें।
सुखाने का तरीका
अगर आपके स्वेटर हैंड निटिंग से तैयार किए गए हैं, तो उन्हें धोने के बाद फ्लैट सरफेस पर बिछाकर सूखने दें। इन्हें धूप में न रखें। वुलन थ्रेड से वीव होने वाली जैकेट्स और सूट्स को हैंगर पर टांगे और फिर उन्हें शेड में ही सूखने के लिए हैंग करें। खिड़की में से अगर तेज धूप आती है, तो उससे भी इन्हें दूर रखें। आप चाहें, तो रूम का फैन ऑन करके रख सकते हैं, ताकि पानी जल्दी सूख सके। कुछ वुलन वेअर टंबल ड्राई के लिए भी सेफ होते हैं। ऐसे कपड़ों को आप आराम से मशीन में ही ड्राई करके सूखने के लिए डाल सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
