पौधे को यहां रखने की न करें भूल, होती है धन हानि
वास्तु शास्त्र में दिशा का अलग महत्व बताया गया है। वास्तु के अनुसार घर के निर्माण से लेकर घर में की गई सजावट तक के लिए वास्तु नियम (Vastu Tips) बताए गए हैं। हर दिशा की एक अलग ऊर्जा होती है। इसलिए दिशाओं को ध्यान में…

वास्तु शास्त्र में दिशा का अलग महत्व बताया गया है। वास्तु के अनुसार घर के निर्माण से लेकर घर में की गई सजावट तक के लिए वास्तु नियम (Vastu Tips) बताए गए हैं। हर दिशा की एक अलग ऊर्जा होती है। इसलिए दिशाओं को ध्यान में रखकर ही घर में वस्तुए रखनी चाहिए। कुछ लोग अपने घर में एक छोटा सा गार्डन बनाते हैं तो कुछ लोग घर में गमलों में ही पौधे (Plants) लगा देते हैं।
वास्तु में पौधे (Plants) लगाने की भी सही दिशा और स्थान बताया गया है। वास्तु में ऐसी दिशाओं के बारें में बताया गया है जहां पर पौधे (Plants) रखने से आपको धन हानि हो सकती है। जानते हैं कि वास्तु के अनुसार किस दिशा में पौधे (Plants) नहीं रखने चाहिए।
वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में पौधे (plants) रखने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए इस दिशा में पौधे (plants) नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार यह दिशा पौधे रखने के लिए उपयुक्त नहीं मानी गई है। इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य भी है।
पौधों को बढ़ने के लिए सूर्य की रोशनी की आवश्यकता होती है। लेकिन दक्षिण-पश्चिम दिशा में पौधे रखने से उन्हें सही से सूर्य का प्रकाश नहीं मिल पाता है जिसके कारण पौधे सही प्रकार से नहीं बढ़ते हैं। जानते हैं इस दिशा के बारे में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा को खाली नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में आप घर का भारी सामान रख सकते हैं। इससे राहु ग्रह सही रहता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में आप घर का स्टोर रुम बनवा सकते हैं। इस दिशा में खिड़की दरवाजे नहीं बनवाने चाहिए। अगर इस दिशा में आपके घर की कोई खिड़की खुली है तो बिना आवश्यकता के उसे न खोलें।
वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। खासकर पति-पत्नी के कमरे में सजावट के लिए कांटेदार पौधे या फिर नुकीले शोपीस नहीं रखने चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में दरार आती है। अगर आप घर में कोई ऐसा पौधा लगा रहे हैं जिसमें फूल लगते हैं लेकिन उस पौधे में कांटे भी हैं जैसे गुलाब आदि के पौधे तो आप इन पौधों को घर की छत पर रखें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
