24 घण्टे ऑनलाइन

ये संकेत बताते है की आपको डायबिटीज है या नहीं

डायबिटीज यानी मधुमेह (diabetes) एक बेहद ही खतरनाक बीमारी है, जिससे भारत में लाखों लोग पीड़ित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में 42 करोड़ से भी अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। अगर…

24GhanteOnline
February 12, 2026
2 min read

डायबिटीज यानी मधुमेह (diabetes) एक बेहद ही खतरनाक बीमारी है, जिससे भारत में लाखों लोग पीड़ित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में 42 करोड़ से भी अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में हैं।

अगर समय पर इसकी जांच न कराई जाए, तो इससे त्वचा और आंखों से जुड़ी आम परेशानियों से लेकर ब्रेन स्ट्रोक और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी गंभीर समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करके इन बीमारियों से बचा जा सकता है या इन्हें ज्यादा से ज्यादा समय तक दूर रखा जा सकता है। लेकिन उससे पहले आप शरीर के कुछ संकेतों से समझ सकते हैं कि आपको डायबिटीज (diabetes) है या नहीं और उसके बाद ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के बारे में सोचेंगे।


  • अगर आपको बहुत ज्यादा प्यास लगती है और बार-बार लगती है और उसके बाद लगातार बाथरूम जाना पड़ रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह टाइप-2 डायबिटीज का लक्षण हो सकता है।

  • अगर आपके शरीर में कहीं घाव है और वो जल्दी ठीक नहीं हो रहा है तो ऐसा खून में शुगर लेवल बढ़ने की वजह से हो सकता है। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में यह समस्या काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए।

  • कई लोगों को ऐसा महसूस होता है कि जैसे वो रूई के फाहों पर चल रहे हैं या फिर नुकीले पत्थरों पर चल रहे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत होती है तो आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है।

  • अगर आप अच्छे से खाना-पीना सब कर रहे हैं, लेकिन फिर भी आपका वजन अचानक कम होते जा रहा है तो संभल जाएं, क्योंकि यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…