एवरग्रीन है कुर्ती का फैशन, जानें इसकी खासियत
फैशन की बात करें तो कुर्ती (Kurti) का फैशन कभी आउट नहीं होता है। अगर आप एथनिक फैशन की दीवानी हैं और वही आपका स्टाइल स्टेटमेंट भी है तो यकीनन कुर्ती से आपकी दोस्ती काफी पुरानी और सदाबहार होगी। इनकी खासियत होती है कि…

फैशन की बात करें तो कुर्ती (Kurti) का फैशन कभी आउट नहीं होता है। अगर आप एथनिक फैशन की दीवानी हैं और वही आपका स्टाइल स्टेटमेंट भी है तो यकीनन कुर्ती से आपकी दोस्ती काफी पुरानी और सदाबहार होगी। इनकी खासियत होती है कि इन्हें शरारा, प्लाजो, जीन्स, सलवार, स्कर्ट। किसी के भी साथ पेयर किया जा सकता है। ऑफिस जाना हो, घर पर रहना हो, पिकनिक का प्लान हो या दोस्तों के साथ आउटिंग का सीन हो, कुर्ती से बेहतर और कॉम्फी आउटफिट दूसरा हो ही नहीं सकता है। अगर आपको भी कुर्ती (Kurti) पहनना पसंद है या इन्हें अपनी वॉर्डरोब में शामिल करना चाहती हैं तो हम बताते है कुर्ती की 5 खासियत।
हर मौके के लिए फिट
कुर्तों (Kurti) की सबसे अच्छी बात है कि इन्हें आप किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। कुर्तों में इतने डिज़ाइन और पैटर्न्स आते हैं कि इन्हें आप किसी भी मौके के लिए स्टाइल कर सकती हैं। सिंपल कॉटन कुर्ते जहां कॉलेज और ऑफिस के लिए परफेक्ट हैं वहीं हेवी एम्ब्रॉएडर्ड और एम्बेलिश्ड कुर्ते पार्टीज़ और दूसरे फेस्टिव मौकों पर पहने जा सकते हैं।
स्लिमिंग इफेक्ट
कुर्तों (Kurti) की खासियत ये है कि ये हर तरह बॉडी फिगर को सूट करते हैं। लंबे और स्ट्रेट फिटिंग के कुर्ते आपको स्लिमिंग इफेक्ट देते हैं। वहीं ए-लाइन और एंपायरलाइन कुर्ते पतली लड़कियों को कर्वी और वॉल्युमिनस दिखने में मदद करते हैं।
किफायती
अगर आपको हर मौके पर फैशनेबल दिखना पसंद है लेकिन आपको अपने बजट का भी ध्यान रखना है तो कुर्ता आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। स्ट्रीट शॉप से लेकर मॉल और ऑनलाइन स्टोर्स तक, आपको कुर्तों की ढेर सारी वरायटी मिल जाएगी। इतनी वरायटी होने की वजह से कुर्ते हर बजट में फिट बैठते हैं। 250 रुपये से लेकर कई हजार तक, कुर्ते आपको हर रेंज में मिल जाएंगे।
धोती स्टाइल कुर्ती (Kurti)
अगर आप इंडो वेस्टर्न स्टाइल में ड्रेस अप होना चाहती हैं तो धोती स्टाइल कुर्ती को ट्राउज़र्स या चूड़ीदार के साथ पेयर करें। इसकी हेमलाइन हाई- लो व असिमेट्रिकल का मिक्स होती है और यह दिखने में काफी स्टाइलिश लगती है।
स्टाइल करना है आसान
अगर आप लेज़ी गर्ल हैं जिन्हें तैयार होने में ज़्यादा समय बर्बाद करना अच्छा नहीं लगता है तो कुर्ता आपके लिए परफेक्ट आउटफिट है। इन्हें स्टाइल करना बहुत ही आसान और एफर्टलेस है। कुर्ते के साथ ढेर सारे बॉटम्स के ऑप्शन होते हैं तो आपको बहुत ज़्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसे एक्सेसराइज़ करना भी बहुत आसान है। ऑक्सिडाइज़्ड झुमके हों, सिल्वर नेकपीस या फिर गोल्ड ब्रेसलेट, कुर्ते के साथ किसी भी तरह की एक्सेसरीज़ अच्छी लगती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
