24 घण्टे ऑनलाइन

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, फटाफट करें अप्लाई

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए 18 फरवरी तक…

24GhanteOnline
February 9, 2025
3 min read

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए 18 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले आवेदन की आखिरी डेट 11 फरवरी 2025 निर्धारित की गई थी। जो भी उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद UPSC एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खोल देगा, जिसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में कुछ चीजें सुधार सकते हैं। करेक्शन विंडो 19 फरवरी को खुलेगी और 25 फरवरी 2025 को बंद होगी। यूपीएससी ने जो आधिकारिक नोटिस जारी किया है, उसमें लिखा है ‘सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी डेट 18 फरवरी 2025 (शाम 6 बजे) तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा 7 दिनों की करेक्शन विंडो अब आवेदन विंडो बंद होने के अगले दिन से 7 दिनों की समाप्ति तक उपलब्ध रहेगी यानी 19 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक’।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आवेदन करने से पहले उन्हें वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोफाइल बनानी होगी। ओटीआर प्रोफाइल आजीवन वैलिड होती है और जिन लोगों ने पहले से प्रोफाइल बना रखी है, वो सीधे आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?


- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर उपलब्ध सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को ओटीआर प्रोफाइल बनानी होगी।
- अब प्रोफाइल में लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

आवेदन शुल्क कितना है?


UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। इस साल कुल 979 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in देख सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…