बच्चों के सिर पर पड़ गई है जूं, ये नुस्खा खत्म कर देगा समस्या
बच्चे जब स्कूल जाना शुरू करते हैं तो उनकी साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। अक्सर स्कूल जाने वाले बच्चे ढेर सारे बच्चों के संपंर्क में आते हैं और उनके सिर पर जूं (Lice) पड़ जाती है। जूं बच्चों के सिर से न्यूट्रिशन…

बच्चे जब स्कूल जाना शुरू करते हैं तो उनकी साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। अक्सर स्कूल जाने वाले बच्चे ढेर सारे बच्चों के संपंर्क में आते हैं और उनके सिर पर जूं (Lice) पड़ जाती है। जूं बच्चों के सिर से न्यूट्रिशन निकाल लेती है और खून चूसती है। साथ ही बहुत तेजी से अंडे देकर जनसंख्या बढ़ा देती है। यहीं नहीं जूं ट्रैवल भी तेजी से करती हैं और कपड़े, कंघी, तौलिया, बिस्तर के सहारे एक से दूसरे के सिर में चढ़ जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि बच्चे के सिर से जूं (Lice) को खत्म किया जाए। इस काम में कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।
केमिकल वाले शैंपू कर सकते हैं नुकसान
दरअसल, बच्चों के सिर से जूं (Lice) भगाने के लिए केमिकल वाले शैंपू आते हैं। लेकिन इन्हें स्कैल्प पर लगाने से बच्चों की नाजुक स्किन और आंखों पर बुरा असर पड़ने का डर रहता है। ऐसे में होम रेमेडीज सेफ और इफेक्टिव हो सकते हैं।
जूं (Lice) भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा
जावेद हबीब ने सोशल मीडिया पर शेयर कर बालों से जूं (Lice) भगाने का तरीका बताया था। शरीफा के बीजों को सुखाकर नारियल के तेल में पीस लें। इस पेस्ट को ब्रश की मदद से बच्चों के बालों की स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो दें। सप्ताह में दो से तीन बार इस पेस्ट को लगाएं। जल्दी ही जूं से छुटकारा मिल जाएगा।
ऑलिव ऑयल और टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल की 8-10 बूंदों को ऑलिव ऑयल में मिलाकर रात को बालों पर लगाएं। सुबह उठते ही पतले कंघी से बालों को साफ करें। सारी मरी हुई जूं (Lice) बाहर आ जाएंगी।
नीम का तेल दिखा सकता है असर
नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। नीम के तेल को सिर पर लगाकर छोड़ दें और अगले दिन शैंपू करके बालों को जूं कंघी से साफ करें। इससे सारी जूं आसानी से बाहर निकल जाएंगी। अगर घरेलू नुस्खों को आजमाने के बाद भी जूं (Lice) खत्म नहीं हो रही तो बच्चे के लिए डॉक्टर से मिलकर असरदार दवा जरूर दें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
