24 घण्टे ऑनलाइन

15 से 17 फरवरी तक श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए परिवहन निगम चलायेगा 2250 अतिरिक्त बसें

लखनऊ/महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) मेला के अंतिम चरण के अंतर्गत 15, 16 व 17 फरवरी (क्रमशः शनिवार, रविवार, सोमवार) के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 2250 अतिरिक्त बसों…

24GhanteOnline
February 13, 2025
1 min read

लखनऊ/महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) मेला के अंतिम चरण के अंतर्गत 15, 16 व 17 फरवरी (क्रमशः शनिवार, रविवार, सोमवार) के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 2250 अतिरिक्त बसों (Buses) का संचालन करेगा।

ऐसा माना जा रहा है कि अमृत स्नान के अतिरिक्त शनिवार एवं रविवार के दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधायें मुहैया कराने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था परिवहन निगम द्वारा की जा रही है।

किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध


उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिये हैं कि प्रयागराज के विभिन्न अस्थाई बस स्टेशनों पर अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारण किया जाए, जिससे कि बसों का संचालन सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने निर्देश दिये कि अवकाश के दिनों में बसों के सफल संचालन की कार्ययोजना बनाये एवं संचालन कराये।

नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए आवश्यक सभी प्रबंध सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर नोडल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…