24 घण्टे ऑनलाइन

श्रद्धालुओं को शिकायत का मौका नहीं देगा परिवहन विभाग

महाकुम्भ नगर। आगामी 13 जनवरी से प्रयागराज में होने जा रहे सनातन आस्था के सबसे बड़े आयोजन महाकुम्भ (Maha Kumbh) में यात्रियों की सुविधा को सुगम बनाने के लिए योगी सरकार व्यापक पैमाने पर कार्य कर रही है। यहां आने वाले…

24GhanteOnline
January 5, 2025
3 min read

महाकुम्भ नगर। आगामी 13 जनवरी से प्रयागराज में होने जा रहे सनातन आस्था के सबसे बड़े आयोजन महाकुम्भ (Maha Kumbh) में यात्रियों की सुविधा को सुगम बनाने के लिए योगी सरकार व्यापक पैमाने पर कार्य कर रही है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को यादगार बनाने के लिए यात्री सुविधाओं में काफी सुधार किया गया है। इसी क्रम में यूपी रोडवेज के कर्मचारियों को भी श्रद्धालुओं के साथ अच्छे व्यवहार की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से महाकुम्भ को देखते हुए सभी चालकों और परिचालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया है, ताकि श्रद्धालुओं की सेवा में जो भी स्टाफ लगे, उसकी पृष्ठभूमि आपराधिक छवि की न हो। इसके बावजूद यदि कोई स्टाफ किसी श्रद्धालु के साथ अभद्र व्यवहार करता है तो उसकी शिकायत विभाग में की जा सकेगी।

अच्छे व्यवहार के लिए किया जा रहा प्रेरित


योगी सरकार की मंशा है कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) जैसे बड़े आयोजन में जो भी श्रद्धालु आएं, वो यहां से आतिथ्य सेवा की एक सकारात्मक छवि लेकर वापस जाएं। इसी क्रम में पुलिस कर्मियों से लेकर रोडवेज कर्मियों तक सभी की स्किल और बिहेवियर ट्रेनिंग कराई जा रही है। परिवहन विभाग की ओर से भी अपने स्टाफ की बिहेवियर ट्रेनिंग कराई जा रही है, क्योंकि अनुमान है कि बड़ी संख्या में लोग रोडवेज बसों के माध्यम से प्रयागराज आएंगे।

ऐसे में परिवहन विभाग श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए अपने स्टाफ को श्रद्धालुओं के साथ अच्छे व्यवहार के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके साथ ही विभाग की ओर से सभी चालकों एवं परिचालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्टाफ में कोई भी ऐसा व्यक्ति शामिल न हो जो श्रद्धालुओं के लिए किसी तरह का खतरा बन सके।

गलत व्यवहार पर होगी कार्रवाई


प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि ऐसे सभी चालकों और परिचालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया है, जो प्रयागराज में बसों का संचालन करेंगे। इनमें प्रयागराज से संचालित होने वाली परिवहन विभाग की बसों के साथ-साथ अन्य जिलों से आने वाली बसों के चालक परिचालक भी शामिल हैं। हारा प्रयास है कि जो भी श्रद्धालु आ रहे हैं वो परिवहन विभाग की सेवा और उसके कार्मिकों के प्रति एक अच्छी छवि लेकर वापस जाएं। इसके लिए समस्त स्टाफ की बिहेवियर ट्रेनिंग भी लगातार संचालित की जा रही है।

योगी सरकार के डिजिटल कुम्भ की परिकल्पना को उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही साकार


स्टाफ को प्रेरित किया जा रहा है कि वो श्रद्धालुओं से अच्छी तरह पेश आएं और उन्हें बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान करें। यदि इसके बावजूद किसी श्रद्धालु को किसी स्टाफ से शिकायत होती है या कोई स्टाफ का सदस्य किसी श्रद्धालु से मिसबिहेव करता है तो वो टोल फ्री नंबर पर या व्यक्तिगत रूप से विभाग में इसकी शिकायत कर सकता है। इसको संज्ञान में लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…