24 घण्टे ऑनलाइन

बालों की चमक रहेगी बरकरार, आज़माएं ये उपाय

सर्दियों (Winter) का मौसम बहुत सुहाना होता है लेकिन बॉडी की देखभाल सबसे ज्यादा इसी मौसम में करनी पड़ती है। इस मौसम में त्वचा खिंचने लगती है, गाल फट जाते है और बाल (Hair) , रूखे - सूखे हो जाते है। इस मौसम को बालों को…

24GhanteOnline
November 6, 2025
3 min read

सर्दियों (Winter) का मौसम बहुत सुहाना होता है लेकिन बॉडी की देखभाल सबसे ज्यादा इसी मौसम में करनी पड़ती है। इस मौसम में त्वचा खिंचने लगती है, गाल फट जाते है और बाल (Hair) , रूखे - सूखे हो जाते है। इस मौसम को बालों को अतरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है।

सर्दी में घुंघराले बाल (Hair) बहुत उलझते हैं, क्योंकि इस मौसम में बाल और रूखे हो जाते हैं। इस मौसम में आमतौर पर लोगों को शिकायत रहती है कि उनके बाल खराब हो रहे हैं, फ्रिंज़ी हो रहे हैं और डैंड्रफ की प्रॉब्लम बढ़ जाती है। तो सर्दियों में आपको अपने बालों का ख्याल कैसे रखना है कि कड़ाके की सर्दी में भी आपके बाल चमकदार रहें, इसके लिए आपको हम कुछ टिप्स दे रहे हैं।

* बालों को साफ़ रखने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार माइल्ड शैम्पू का यूज़ करें ताकि आपके बाल हमेशा साफ़ और स्मूद रहें।

* इस मौसम में खुजली और हवा में कम नमी के कारण परतदार रूसी होने का खतरा होता है। गर्म तेल ,जो नींबू और तेल को मिलाकर बना हो, लगाना रूसी की समस्या पर अंकुश लगाने का एक सरल और श्रेष्टतम तरीका है। इसे पूरे सर पर अच्छी तरह से लगायें और फिर कुछ मिनट के लिए मालिश करें।

* बालों को मॉइस्चराइज रखने का सबसे सस्ता, आसान और प्राकृतिक तरीका है कि आप पर्याप्त मात्र में पानी पीते रहिए। यहां तक कि गर्म पेय, जैसे ग्रीन टी, सूप इत्यादि बालों को नमी प्रदान करते हैं, इन्हें जरूर पीजिए।

* बालों को इस मौसम में घरेलू नुस्खे से ठीक रखें। इसके लिए एप्पल साइडर विनेगर से बालों को धुलें। इसके लिए एक चैथाई कप एप्पल साइडर विनेगर में एक कप पानी मिलाएं। बालों में लगाकर आधे घंटे तक लगा रहने दें। फिर कई बार धुलें।

* सर्दियों में बालों को सबसे ज्यादा नुकसान ठंडी हवा पहुंचाती है। जैसे ही सर्द मौसम शुरू हो, आप अपने वार्डरोब से मफलर या स्कार्फ निकाल लें और बाहर जाने वाले उसे बालों पर जरूर लपेट लें। बालों में ज्यादा समय तक टोपी न लगाएं रखें।

* हमारे बाल प्रोटीन के बने होते हैं। इसलिए हमें अपनी डाइट में प्रोटीन से बनी चीज़ें शामिल करनी चाहिए जैसे- दूध, अनाज, रेड मीट और सोयाबीन आदि।

* सर्दियों में ड्राई एंड्स से निज़ात पाने का सबसे आसान तरीका है,रैगुलर ट्रिमिंग। साथ ही इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी और बाल हेल्दी लगेंगे। इसे आप हर 6 सप्ताह के बाद करवाएं। ट्रिमिंग करते रहने से दोमुंहे बालों की समस्या नहीं होती।

* बालों को धुलने के बाद उन्हे कतई न बांधें। गीले बाल बांधने से सिर में दर्द होने लगता है, बाल अच्छी तरह सूख नहीं पाते है और उनमें रूखापन भी आ जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…