24 घण्टे ऑनलाइन

होली पर घर पर ही बनाएं आलू भुजिया सेव, रंगों के साथ लगाएं स्वाद का तड़का

टेस्टी आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia ) का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं। आलू भुजिया सेव एक डीप फ्राई स्नैक्स है जिसे हर कोई पसंद करता है। मिठाइयों के बीच नमकीन के तौर पर आलू भुजिया सेव काफी पसंद की जाती है।…

24GhanteOnline
March 3, 2026
3 min read

टेस्टी आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia ) का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं। आलू भुजिया सेव एक डीप फ्राई स्नैक्स है जिसे हर कोई पसंद करता है। मिठाइयों के बीच नमकीन के तौर पर आलू भुजिया सेव काफी पसंद की जाती है। ऐसे में अगर आप होली के खास मौके पर आप घर पर नमकीन बनाकर रखने वाले हैं तो आप अपनी लिस्ट में आलू भुजिया (Aloo Bhujia ) सेव का नाम भी जोड़ ले।

आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia ) खाने में जितनी टेस्टी होती है, इसे बनाना भी उतना ही आसान है। अगर आपने इसे पहले कभी नहीं ट्राई किया है तो आप चिंता न करें हमारी बताई गई इस विधि की मदद से बेहद आसानी से बना सकते हैं।

आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia ) बनाने के लिए सामग्री

आलू - 4-5
बेसन - 2 कप
चावल आटा - 3/4 कप
जीरा पाउडर -1/2 टी स्पून
चाट मसाला - 1 टी स्पून
हल्दी - 1 /2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
अमचूर - 1/2 टी स्पून
तेल तलने के लिए
नमक स्वादानुसार

आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia ) बनाने का तरीका

- आलू भुजिया सेव बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबालें और उनके छिलके उतार एक बड़े बाउल में कद्दूकस कर लें।
- अब बाउल में चावल का आटा और बेसन डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अमचूर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर मैश करें।
- अब इस तैयार मिश्रण में स्वादानुसार नमक भी मिला दें और ऊपर से 2 टी स्पून तेल डालकर मैश करें।
- अब मिश्रण को मसलते हुए स्मूद और सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
- इसके बाद गुजिया सेव बनाने का सांचा लेकर उसमें ठीक तरह से तेल लगाएं जिससे सांचा अच्छे से चिकना हो जाए।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।

- जब तेल गर्म हो जाए तो सांचे में भुजिया सेव का आटा भरें और दबाते हुए कड़ाही में भुजिया सेव को क्षमता अनुसार डाल दें।
- अब आलू भुजिया सेव को डीप फ्राई करें। 1-2 मिनट तक तलने के बाद आलू भुजिया सेव को पलटें और दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन और कुरकरे होने तक फ्राई करें।
- इसके बाद आलू भुजिया सेव को एक बाउल में निकाल लें।
- इसी तरह सारे आटे से आलू भुजिया सेव को बनाकर तैयार कर लें।
- कुछ देर बाद जब आलू भुजिया सेव ठंडी हो जाए तो उन्हें तोड़ लें।
- लीजिए स्वाद से भरपूर आलू भुजिया सेव बनकर तैयार हो चुकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।