24 घण्टे ऑनलाइन

घर पर ही बनाएं सुगंधित मोमबत्तियां, यह है बनाने का तरीका

वर्तमान दौर में लोग घर महकाने के लिए कई तरह के रूम फ्रेशनर्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अधिकतर रूम फ्रेशनर्स आर्टिफिशियल सामग्रियों से बने होने के कारण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। इसके अलावा ये काफी…

24GhanteOnline
July 19, 2025
3 min read

वर्तमान दौर में लोग घर महकाने के लिए कई तरह के रूम फ्रेशनर्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अधिकतर रूम फ्रेशनर्स आर्टिफिशियल सामग्रियों से बने होने के कारण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। इसके अलावा ये काफी महंगे भी होते हैं। ऐसे में इनकी जगह सुगंधित मोमबत्तियों (Candles) का इस्तेमाल ज्यादा किफायती और अच्छा हो सकता है। आइए आज हम आपको घर पर सुगंधित मोमबत्तियां बनाने के पांच आसान तरीके बताते हैं।

सामान्य मोमबत्ती (Candles) को खुशबूदार बनाने का तरीका


आप घर में रखी सामान्य मोमबत्तियों को भी खुशबूदार बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बाजार से कुछ सिंथेटिक युक्त एसेंशियल ऑयल्स खरीदकर ले आएं। इसके बाद सामान्य मोमबत्तियों को पिघालकर उसमें कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल्स की मिला दें। अंत में इस मिश्रण को किसी कंटेनर में मोमबत्ती वाले धागे के साथ डालें और जमने के बाद उसका इस्तेमला करें।

लंबे समय तक चलेगी इस तरह से बनाई गई सुगंधित मोमबत्ती (Candles)


सबसे पहले मोम को पिघलाएं और इसमें अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल्स की कुछ बूंदें मिला दें। अब इस मिश्रण में लगभग 20 मिनट के लिए कुछ मोमबत्ती के धागे भिगोएं और फिर उन्हें बाहर निकाल लें। इसके बाद धागे को एक जार के अंदर पिघले हुए मोम के साथ डालें। अब एक लंबी बत्ती को जार की लंबाई तक काटकर जार में लगाएं और इसके जमने के बाद इस्तेमाल करें। यह काफी लंबे समय तक चलेगी।

हर्ब वाली सुगंधित मोमबत्तियां (Candles) कैसे बनाएं?


सबसे पहले पुदीने या थाइम जैसी हर्ब को सुखाएं और इन्हें एक जार की लंबाई तक काटें। अब लंबाई के अनुसार मोमबत्ती के धागे को जार में हर्ब के साथ रखें। इसके बाद जार के तल पर थोड़ा गोंद लगाकर मेटल वीक टैब से मोमबत्ती के धागे को जार के बीच में फिक्स करें। अंत में जार में पिघली मोम और एसेंशियल ऑयल के कुछ बूंदें डालें। मिश्रण के जमने के बाद इसका इस्तेमाल करें।

पानी में तैरने वाली सुगंधित मोमबत्तियां (Candles)


सबसे पहले पैराफिन मोम को डबल बॉयलर तकनीक से पिघलाएं। इसके बाद इसमें पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इस मिश्रण को छोटे-छोटे सांचों में डालकर उनके बीच में मोमबत्ती के धागे रखें और रातभर ठंडा होने दें। अगले दिन मोमबत्तियों को सांचों को हटाकर एक पानी से भरे बाउल में रखें और फिर जलाएं। यह एक बेहतरीन शोपीस भी बन सकता है।

जेल वाली सुगंधित मोमबत्तियां (Candles)


सबसे पहले एक जार के तल पर गोंद डालें और मोमबत्ती के धागे को इसके एक तरफ चिपका दें। इसके बाद कुछ जेल वैक्स को टुकड़ों में काटकर पिघलाएं और फिर इसमें अपने पसंदीदा रंग और एसेंशियल ऑयल्स की कुछ बूंदें मिलाएं। अब जेल वाले मिश्रण को धीरे-धीरे जार में डालें और ठंडा होने दें। इसके बाद इसका इस्तेमाल करें। इसके जलने के बाद फैलने वाली सुगंध से आपका घर महक जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…