नाश्ते में बनाए 'बनाना कप केक', बच्चो के फेस पर आएगी मुस्कान
कई बार देखा जाता हैं कि घर में लंबे समय तक पड़े केले जब ज्यादा पाक जाते हैं तो उन्हें कोई खाना पसंद नहीं करता हैं और अंत में उन्हें फेंक दिया जाता हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो इन पके हुए केलों का इस्तेमाल कर बच्चों के लिए…
कई बार देखा जाता हैं कि घर में लंबे समय तक पड़े केले जब ज्यादा पाक जाते हैं तो उन्हें कोई खाना पसंद नहीं करता हैं और अंत में उन्हें फेंक दिया जाता हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो इन पके हुए केलों का इस्तेमाल कर बच्चों के लिए 'बनाना कप केक' (Banana Cupcakes) बना सकते हैं। ये बच्चो के चहरे पर मुस्कान लाने का काम करेंगे और केले बर्बाद भी नहीं होंगे।
तो आइये जानते हैं 'बनाना कप केक' बनाने की Recipe के बारे में-
आवश्यक सामग्री
- दो पके हुए केले
- एक कप सूजी
- दो छोटे चम्मच दही
- दो छोटे चम्मच रिफाइंड ऑयल
- चीनी स्वादानुसार
- एक चम्मच बेकिंग सोडा
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- टूटी-फ्रूटी एक बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
पके हुए केले के छिलके उतार कर उन्हें मैश कर लें। आप चाहे तो इन्हें मिक्सर में डालकर भी मैश कर सकती हैं। अब दूसरे बाउल में सूजी लेकर इसमे दही मिला दें। आप चाहे तो सूजी की जगह मैदे या आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सूजी और दही के इस घोल में रिफाइड तेल मिला लें। आप चाहे तो रिफाइंड की जगह बटर या देसी घी का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही थोड़ी चीनी मिलाएं। चीनी को आवश्यक मात्रा में डाले क्योंकि पके हुए केले की मिठास भी इसमें शामिल रहेगी।
दही, सूजी और तेल के इस मिश्रण में फ्लेवर देने के लिए इलायची पाउडर का इस्तेमाल करें। अब इसे अच्छे से फेंट लें। अब इस मिश्रण में मैश किया हुए केला मिला लें। अच्छी तरह से फेंटकर इसमें टूटी-फ्रूटी मिला दें। फिर 15 मिनट के लिए इस मिश्रण को किनारे रख दें। जिससे कि सूजी पूरी तरह से घुल कर मिक्स हो जाए।
एक मोटे तले की कढ़ाही में नमक डाल कर गैस पर चढ़ा दें। जब ये कढ़ाई अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें पैन केक के मोल्ड को रख दें। जितनी देर में कढ़ाही गर्म हो रही है। उतनी देर में केक मोल्ड में मिश्रण को पलटें। लेकिन पलटने से पहले इसमें बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छे से फेंट लें। फिर सारे मोल्ड में मिश्रण को डालकर सेट कर दें।
अगर आपके पास मोल्ड नही है तो कटोरी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। फिर गर्म कढाही में इन सारे मोल्ड को रखकर आधे घंटे के लिए धीमी आंच पर स्टीम होने के लिए छोड़ दें। तैयार हैं आपके टेस्टी और हेल्दी बनाना कप केक। जिन्हें बनाना है बेहद आसान।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
