24 घण्टे ऑनलाइन

काले होंठों को ऐसे बनाए खूबसूरत

चाहे पुरुष हो या फिर महिलाएं, मुस्कान सभी के चेहरे की शान होती है। लेकिन काले होंठ (Black Lips) इसे बेरंग करने का काम करते हैं जो कि चांद से चेहरे पर दाग की तरह दिखते है। सिगरेट का सेवन, सही पोषण न मिलना, शरीर में खून…

24GhanteOnline
July 4, 2026
3 min read

चाहे पुरुष हो या फिर महिलाएं, मुस्कान सभी के चेहरे की शान होती है। लेकिन काले होंठ (Black Lips) इसे बेरंग करने का काम करते हैं जो कि चांद से चेहरे पर दाग की तरह दिखते है। सिगरेट का सेवन, सही पोषण न मिलना, शरीर में खून की कमी या फिर केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल जैसे कई कारण हो सकते है जो होंठों को काला बनाते हैं।

होंठों (Lips) का कालापन किसी को भी रास नहीं आता हैं और इन्हें छिपाने के लिए लोग लिपस्टिक, बाम आदि की मदद लेते हैं। लेकिन ऐसे में आपको चिंता की जरूरत नहीं हैं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करते हुए आप होंठों का कालापन दूर कर इन्हें सुंदर और आकर्षक बना सकेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

# हल्दी-मलाई

होंठों (Lips) को गुलाबी बनाने के लिए रात को सोने से पहले हल्दी और मलाई का पेस्ट लगाएं। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को संक्रमण से बचाते हैं। मलाई का पेस्ट आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करता है। इस पेस्ट को होंठों पर लगाने से आपको कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस होगा।

# नींबू का रस

होठों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए होठों पर नींबू का रस लगाएं और 5 मिनट बाद होठों को पानी से धो लें। आप ऐसा हफ्ते में तीन से चार बार कर सकते हैं।

# चीनी का स्क्रब

चीनी का स्क्रब होंठो का कालापन दूर करने में मदद करता है। चीनी के स्क्रब से होंठो की डेड स्किन सेल्स साफ हो जाती हैं, जिससे होंठ साफ नजर आते है। इसको बनाने के लिए एक चम्मच चीनी में 1 नींबू का रस मिला लें। इसे होठों पर 3-4 मिनट के लिए स्क्रब करें। हफ्ते में 2-3 बार इस उपाय को करें। स्क्रब करने से लिप्स की डेड स्किन साफ होती हैं और डार्क स्पॉट्स कम होते हैं।

# अनार

होंठों की देखभाल के लिए अनार से बेहतर कुछ भी नहीं। ये होंठों को पोषित करने के साथ ही मॉइश्चराइज करने का काम भी करता है। होंठों की नमी लौटाने के साथ ही अनार उन्हें नेचुरली गुलाबी भी करता है। अनार के कुछ दानों को पीस कर उसमें थोड़ा सा दूध और गुलाब जल मिला लें। इस पेस्ट को होंठों पर हल्के हाथ से मलने पर जल्दी फायदा होता है।

# खीरे का जूस

खीरे का जूस एंटीऑक्सीडेंट और सिलिका रिच कंपाउंड से भरपूर होता है। यह कंपाउंड पिगमेंटेशन को कम कर होंठों के डार्क कलर को लाइट करते हैं। के लिए खीरे के पेस्ट को 15 से 20 मिनट होंठों पर लगाएं और पानी से धो लें। दिन में ऐसा 2 बार करें।

# गुलाबजल

गुलाबजल हमारी स्किन के लिए कितना फायदेमंद है यह तो आप जानते ही होंगे। होठों को गुलाबी बनाने के लिए हर रोज अपने होठों को गुलाब जल से एक्सफोलिएट करें। इससे आपके लिप्स पर जमा डेड स्किन हट जाएगी और लिप्स सॉफ्ट और गुलाबी नजर आएंगे। इसके लिए कॉटन बॉल पर गुलाबजल लेकर अपने लिप्स पर हल्के हाथों से रब करें। इसके बाद लिप बाम लगा लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…