बनाए फूलगोभी का मसाला भरता, बढ़ा देगा लंच का जायका
सर्दियों में लंच और डिनर में वही रोज-रोज की सब्जी खाकर हो चुके हैं परेशान, तो उसे बनाएं थोड़े ट्विस्ट के साथ। फूलगोभी का मसाला भरता (Cauliflower Masala Bharta) ऐसी ही रेसिपी है, जानिए इसे बनाने का तरीका। कितने लोगों के…
सर्दियों में लंच और डिनर में वही रोज-रोज की सब्जी खाकर हो चुके हैं परेशान, तो उसे बनाएं थोड़े ट्विस्ट के साथ। फूलगोभी का मसाला भरता (Cauliflower Masala Bharta) ऐसी ही रेसिपी है, जानिए इसे बनाने का तरीका।
कितने लोगों के लिए : 4
फूलगोभी का मसाला भरता (Cauliflower Masala Bharta) बनाने की सामग्री :
फूलगोभी- 1 किलो, मटर- 1/2 कप, टमाटर- 2, प्याज- 1, लहसुन- 7 (कुटी हई), अदरक- 2 इंच (कूटी हई), हरी मिर्च- 4, नींबू का रस- 1 टेबलस्पून, हल्दी- 1 टीस्पून, लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून, राई- 1 टीस्पून, कलौंजी- 1 टीस्पून, जीरा- 1 टीस्पून, सौंफ- 1 टीस्पून, गरम मसाला- 1 टीस्पून, तेल- 1 कप, नमक- स्वादानुसार, हरी धनिया- गार्निशिंग के लिए
फूलगोभी का मसाला भरता (Cauliflower Masala Bharta) बनाने की विधि :
फूलगोभी, टमाटर और प्याज को बारीक काट लें। पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें प्याज डालकर एक मिनट तक भून लें। फिर इसमें कूटी हुई अदरक, लहसून, टमाटर और सभी मसाले डालकर दस मिनट तक पका लें। अब इसमें फूलगोभी और मटर डालकर मीडियम आंच पर सॉफ्ट होने तक पका लें।
गोभी जब पक जाए, तब इसे मैशर की हेल्प से मैश करें। अब इसमें नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिक्स करें और 5 मिनट तक पका लें। फिर इसे सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से बटर स्लाइस डालकर रोटी, पराठे या नान के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
