24 घण्टे ऑनलाइन

फटे होंठों को इन घरेलू उपायों से बनाए कोमल

खिले-खिले गुलाबी होंठ (Lips) हर व्यक्ति को पसंद होते हैं। लेकिन मौसम की मार और नमी की कमी की वजह से होंठ फट जाते हैं। होंठ के फटने की वजह से होंठ की त्वचा में खिचाव और जलन होने लगती हैं। यह किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती…

24GhanteOnline
November 13, 2025
3 min read

खिले-खिले गुलाबी होंठ (Lips) हर व्यक्ति को पसंद होते हैं। लेकिन मौसम की मार और नमी की कमी की वजह से होंठ फट जाते हैं। होंठ के फटने की वजह से होंठ की त्वचा में खिचाव और जलन होने लगती हैं। यह किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती में खलल का कारण बन सकती हैं। जितना जल्दी हो सकें इसका इलाज करने की आवश्यकता होती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनको अपनाकर आप अपने फटे होंठों (Lips) से मुक्ति पा सकते हैं और उन्हें कोमल और सुन्दर बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

* सरसों का तेल : सुबह तथा रात को सोते समय नाभि को साफ करके उसमे गुनगुना सरसों का तेल लगाने से होंठ मुलायम होते है और फटने बंद हो जाते हैं।

* गुलाब : गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से धोएं। इसके बाद इन्हें दूध में कुछ घंटों तक डुबोकर रखें। आप इन्हें ग्लिसरीन में भी डुबो सकते हैं। गुलाब की इन पंखुड़ियों को मैश करके इनका गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने होंठों पर दिन में 2 से 3 बार लगाएं और हर रात सोने से पहले भी लगाएं।

* शहद : फटे होंठ में शहद का लेप लगाने से भी लाभ मिलता है। थोड़े से शहद ले और उसे अपने होंठो में लगा ले। लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा कर रखे। समय होने के पश्चात शुसुम पानी से रुई की मदद से अपने होंठो को साफ कर ले।

* पपीता : पपीता रुखे होठों का विकार दूर करने का प्राकृतिक उपाय हैं। पिसे हुए पपीते के लेप को होठों पर लगाएं और उसे 10 मिनट तक सूखने दें।

* खीरा : खीरे के छोटे टुकड़े को रूखे होठों पर लगाने के बाद उसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ें और उसे बाद में धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में कई बार दोहराना चाहिए। खीरा रूखे होठों को राहत देता हैं।

* गुलाब जल और तुलसी : एक बर्तन में 2 चम्मच गुलाब के जल को निकल ले। अब उसमे 8 से 10 तुलसी के ताजे पत्ते को डाल कर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दे। अब उस गुलाब के जल को अपने होंठ में लगाये। दिन में तीन से चार बार इस प्रक्रिया को दोहराए।

* दूध की मलाई : दूध की मलाई में मौजूद अत्याधिक वसा इसे होंठों का प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र बनाता है। अपने होंठों पर ताज़ी दूध की मलाई लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें। होठों की सुंदरता, इसके बाद होंठों को गुनगुने पानी में डुबोये रुई के फाहों की मदद से धो दें। इस प्रक्रिया को रोज़ाना करने से होंठ जल्दी ठीक होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…