24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मी की छुट्टियों को बनाएं स्पेशल, ऐसे करें प्लानिंग

गर्मियों की छुट्टियां (Summer Holidays) हमेशा से ही बचपन की यादों को तरोताजा कर देती हैं। पहले के दिनों में बच्चे अपनी दादी-नानी के घर जाकर इस समय बिताना पसंद करते हैं। लेकिन इस बदलते दौर में इसके साथ बच्चे इस समय का…

24GhanteOnline
June 6, 2026
4 min read

गर्मियों की छुट्टियां (Summer Holidays) हमेशा से ही बचपन की यादों को तरोताजा कर देती हैं। पहले के दिनों में बच्चे अपनी दादी-नानी के घर जाकर इस समय बिताना पसंद करते हैं। लेकिन इस बदलते दौर में इसके साथ बच्चे इस समय का सही उपयोग भी करना चाहते हैं। आजकल इन दिनों को बच्चों को कुछ नया सिखाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण समझा जाता है। ऐसे में आप चाहे तो अपने बच्चों की छुट्टियों की इस तरह प्लानिंग कर सकते हैं जो उनके लिए स्पेशल हो और वह कोई नई चीज भी सीखें। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्टिविटीज के बारे में बता रहे हैं जिनसे बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियां (Summer Holidays)  न सिर्फ क्रिएटिव होगी, बल्कि वे खेल-खेल में कई जरूरी चीजें भी सही उम्र में सीख लेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

थिएटर कराएं ज्वाइन

अगर आपके बच्चे को थिएटर में दिलचस्पी है तो आपको थिएटर का क्लास उन्हें ज्वाइन करवा देना चाहिए। थिएटर एक ऐसी कला है, जिससे बच्चा भावनात्मक रूप से भी काफी मजबूत होता है। ऐसे में बच्चों की छुट्टियों को स्पेशल बनाएं रखने के लिए उनकी पसंद की चीजें उन्हें करने दें।

एक्सरसाइज के लिए करें प्रेरित

कोरोना जैसी कई बीमारियां हैं जो अपने पैर पसार रही हैं जिनसे बचने के लिए बच्चों का मेटाबोलिज्म बेहतर होना जरूरी हैं। ऐसी बिमारियों से लड़ने के लिए बच्चों की इम्यूनिटी का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप बच्चे को समर वेकेशन में एक्सरसाइज या योगा क्लासेस दिलवा सकते हैं।

परिवार के साथ बिताएं समय

गर्मियों की छुट्टियों (Summer Holidays) का समय परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का होता है। अगर आप अपने समर गोल्स यानी प्राथमिकता पहले से ही सेट कर लेंगे, तो आपको काफी आसानी होगी। इसमें परिवार और बच्चों को लेकर कब यात्राएं करना है, जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। अगर साथ में बच्चे हैं, तो कुछ भी ओवर शेड्यूल ना करें। डाउनटाइम और फ्री प्ले के ऑप्शन होंगे, तो बच्चों को काफी मजा आयेगा और वह स्ट्रेस फ्री रह पायेंगे।

कराएं किचन गार्डनिंग

अगर आप बच्चे को कहीं बाहर क्लासेज के लिए नहीं भेज पा रहे हैं, तो घर पर ही किचन गार्डनिंग सिखा सकते हैं। गार्डनिंग करने से बच्चे को यह पता चलता है कि हम जो भी खाते हैं, वह कितनी मेहनत के बाद हमारी प्लेट तक आता है। इसके लिए आप उन्हें हरी मिर्च, हरा धनिया, टमाटर आदि उगाना सिखा सकते हैं। ये उनके लिए मजेदार भी होगा।

स्विमिंग के लिए करें तैयार

सभी के घर में स्विमिंग पूल नहीं होता है। ऐसे में अगर आप कहीं वेकेशन पर नहीं जा रही हैं तो बच्चों को स्विमिंग जरूर सीखाएं। ऐसे में अगर आपके घर के आस-पास में कोई भी स्विमिंग क्लास होती हैं तो आपको उनका नाम वहां लिखवाना चाहिए। ऐसे में वह एंजॉय भी करेंगे और स्विमिंग भी सीख लेगें।

नई लैंग्वेज सिखाएं

आजकल हिंदी और इंग्लिश के अलावा और भी कई भाषाएं इंडिया में पॉपुलर हो रही हैं। कोई नई या अलग भाषा सीखने का फायदा बच्चे को आगे चलकर अपने करियर में भी हो सकता है। कोई नई लैंग्वेज सीखने का बेस्ट या गलत समय नहीं होता है। नई लैंग्वेज सीखने से आपको जॉब के इंटरव्यू में मदद मिलेगी, आप किसी नई संस्कृति को जान पाएंगे और कभी-कभी ट्रैवल करने पर भी इसका फायदा हो सकता है। जब आपकी कई भाषाओं पर पकड़ होती है, तो इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

समर कैंप में डाले

गर्मी की छुट्टियों (Summer Holidays) में जगह-जगह समर कैंप का आयोजन होता है। बच्चों को बहुत सारी मस्ती और लर्निंग एक्टिविटी के लिए आप किसी समर कैंप में उन्हें डाल सकते हैं। ये कैंप एक हफ्ते से लेकर 15 दिन की एक्टिविटी तक के होते हैं, जहां आपका बच्चा काफी लुत्फ उठा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…