24 घण्टे ऑनलाइन

मेहमानों के लिए बनाएं स्पेशल तरह से बने दही बड़ा, देखें रेसिपी

ट्रेडिशनल डिश का स्वाद बेहद खास होता है। ऐसी ही डिश है दही वड़ा (Dahi vada) , जो उत्तर भारत के घरों में ज्यादातर बनती है। उड़द की दाल से बनने वाली इस डिश को दही में भिगोकर खाया जाता है। अगर आप दही वड़ा खाने के शौकीन हैं…

24GhanteOnline
May 13, 2026
2 min read

ट्रेडिशनल डिश का स्वाद बेहद खास होता है। ऐसी ही डिश है दही वड़ा (Dahi vada) , जो उत्तर भारत के घरों में ज्यादातर बनती है। उड़द की दाल से बनने वाली इस डिश को दही में भिगोकर खाया जाता है।

अगर आप दही वड़ा खाने के शौकीन हैं लेकिन बनाने में वक्त नहीं खराब करना चाहते। तो ब्रेड से फटाफट दही वड़े बनाए जा सकते हैं। खाने में टेस्टी होने के साथ ही बनाने में भी आसान होते हैं।

ब्रेड से दही वड़ा बनाने के लिए सामग्री



  • 4 स्लाइस ब्रेड

  • 3/4 कप दही

  • थोड़ी सी धनिया की चटनी

  • आवश्यकतानुसार हरी मिर्च

  • आवश्यकतानुसार इमली की चटनी

  • 1 छोटा चम्मच चीनी

  • आवश्यकतानुसार भुना हुआ जीरा पाउडर

  • 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • आवश्यकतानुसार नमक

  • 1 छोटी चम्मच ड्राई मैंगो पाउडर

  • जरूरत के अनुसार किशमिश

  • 1 बड़ी चम्मच धनिये के पत्ते

  • 2 उबले हुए आलू

  • आवश्यकतानुसार काला नमक


दही बड़ा बनाने की रेसिपी


ब्रेड लेकर इनके भूरे किनारों को काट कर अलग रख दें। अब एक बाउल लें और आलू को मैश करें। अब इसमें हरी मिर्च, अमचूर पाउडर, किशमिश, भुना हुआ जीरा और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और एक तरफ रख दें। दही में चीनी मिलाकर फेंट कर किनारे रख दें। पहले जो मसाला बनाया है उससे एक बॉल बनाएं और ब्रेड स्लाइस को कवर करके उस पर कोट करें।

एक कढाही लें और उसमें थोड़ा घी डालें। आप चाहें तो तेल का इस्तेमाल भी कर सकते है। घी गर्म होने के बाद, ब्रेड के बने गोलों को डीप फ्राई कर लें। अब एक प्लेट में ब्रेड से बने इन बड़ों को निकाल लें। अब ऊपर से उसमें मीठा दही, इमली की चटनी, धनिए की चटनी, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें। आप चाहें तो आखिरी में हरी धनिया की पत्ती और काला नमक डाल दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…