24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं साउथ की यह डिश, हरी चटनी के साथ करें सर्व

दक्षिण भारतीय खाना अपने विशेष स्वाद के कारण लोगों के दिलों में जगह बना चुका है। हमारे यहां अब कई साउथ इंडियन डिश स्ट्रीट फूड से निकलकर घरों में पहुंच गई हैं। इडली, डोसा, उत्तपम तो अक्सर घरों में बनाए जाते हैं। वहां की…

24GhanteOnline
June 11, 2026
3 min read

दक्षिण भारतीय खाना अपने विशेष स्वाद के कारण लोगों के दिलों में जगह बना चुका है। हमारे यहां अब कई साउथ इंडियन डिश स्ट्रीट फूड से निकलकर घरों में पहुंच गई हैं। इडली, डोसा, उत्तपम तो अक्सर घरों में बनाए जाते हैं। वहां की ऐसी ही एक और लोकप्रिय डिश है दाल वड़ा (Dal Vada) । इसे दिन में स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। यह पोषण से भी भरपूर है। आपने अगर दाल वड़ा को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई रेसिपी आपकी इसे तैयार करने में काफी मदद कर सकती है। जब भी हल्की भूख लगे तो इस पर भरोसा करके देखें। इस डिश को बड़ों के साथ बच्चे भी पसंद करेंगे। इसके लिए चना दाल का इस्तेमाल किया जाता है। शाम की चाय का लुत्फ इस डिश के साथ दोगुना हो जाएगा। इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

दाल वड़ा (Dal Vada) बनाने की सामग्री


चना दाल – 1 कप
प्याज कटा – 1/2 कप
कढ़ी पत्ते – 1 टेबल स्पून
अदरक पेस्ट – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हींग – 2 चुटकी
हरा धनिया कटा – 2-3 टेबल स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

दाल वड़ा (Dal Vada) बनाने की विधि


- सबसे पहले चना दाल को साफ करें और उसे धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- तय समय के बाद दाल को छलनी में डालकर पानी निकाल दें और कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें जिससे दाल का अतिरिक्त पानी निकल जाए।
- अब चना दाल का एक चौथाई हिस्सा निकालकर एक बाउल में अलग रख दें।
- इसके बाद बची हुई चना दाल को मिक्सर की मदद से बिना पानी डाले दरदरा पीस लें।
- अब चना दाल के पेस्ट को एक बड़ी बाउल में निकाल लें।
- इसमें अलग निकालकर रखी चना दाल के साथ हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
- फिर इस मिश्रण में बारीक कटा प्याज, अदरक पेस्ट, कटे हुए कढ़ी पत्ते, हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स कर लें।
- मिश्रण तैयार होने के बाद थोड़ा-थोड़ा हाथों में लेते हुए दाल वड़े तैयार करें और उन्हें एक प्लेट में अलग रखते जाएं।
- सारे मिश्रण से दाल वड़े बनाने के बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- तेल जब गरम हो जाए तो उसमें कड़ाही की क्षमता के मुताबिक दाल वड़े (Dal Vada)  डालकर डीप फ्राई करें।
- इन्हें पलट-पलटकर तब तक सेकें जब तक कि दाल वड़ा दोनों ओर से क्रिस्पी और सुनहरा न हो जाए।
- इसके बाद फ्राइड दाल वड़ा को एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे दाल वड़े (Dal Vada) फ्राई कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…