24 घण्टे ऑनलाइन

बदलता मौसम चुरा रहा है स्किन का निखार, तो इन टिप्स से बनाएं ग्लोइंग

बदलते मौसम की वजह से सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन भी काफी की भी काफी समस्याओं को झेलना पड़ता है । वहीं कई लोगों को स्किन डैमेज होने लगती है, तो कई लोगों का चेहरे का निखार खो जाता है। इसलिए बदलते मौसम में भी अपनी स्किन…

24GhanteOnline
March 11, 2026
3 min read

बदलते मौसम की वजह से सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन भी काफी की भी काफी समस्याओं को झेलना पड़ता है । वहीं कई लोगों को स्किन डैमेज होने लगती है, तो कई लोगों का चेहरे का निखार खो जाता है। इसलिए बदलते मौसम में भी अपनी स्किन को ग्लोइंग (Glowing Skin) बनाएं रखने के लिए डाइट पर ध्यान देना और स्किन का खास ख्याल रखना जरूरी होता है।

मौसम में बदलाव के कारण स्किन करो बहुत से बदलावों का सामना करना पड़ता है, जैसे गर्मी से सर्दी या सर्दी से गर्मी की स्थिति में, स्किन में ड्राईनेस, ऑयलीनेस, पिम्पल्स या एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्किन की सही देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है ताकि त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग (Glowing Skin) बनी रहे। आप यहां दिए गए कुछ टिप्स की मदद से बदलते मौसम में अपनी स्किन की सही देखभाल कर सकते हैं।

स्किन टाइप को समझें


मौसम बदलने पर सबसे पहले अपनी स्किन टाइप को समझें। क्या आपकी त्वचा रूखी है, ऑयली है या सामान्य है। रूखी त्वचा के लिए अधिक हाइड्रेटिंग और नमी देने वाली क्रीम्स का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, विटामिन ई और ग्लिसरीन जैसे इंग्रेडिएंट्स वाली क्रीम्स आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखेंगी। ऑयली स्किन है तो हल्के, ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर और जेल-बेस्ड क्रीम्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे त्वचा पर अतिरिक्त तेल जमा नहीं होगा और पोर्स बंद नहीं होंगे। साथ ही सेंसिटिव स्किन वालों को ज्यादा हार्ष केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे जलन और एलर्जी हो सकती है।

सनस्क्रीन का उपयोग करें


चाहे गर्मी हो या सर्दी, त्वचा को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। सनस्क्रीन का उपयोग केवल गर्मी में नहीं, बल्कि हर मौसम में करना चाहिए यह स्किन को धूप से होने वाली झुर्रियों, दाग-धब्बों और अन्य समस्याओं से बचाती है। एसपीएफ 30 या उससे अधिक की सनस्क्रीन चुनें।

मॉइस्चराइजर


मौसम के बदलाव के दौरान त्वचा की नमी की कमी हो जाती है, खासकर सर्दियों में। इसलिए मॉइस्चराइजिंग बहुत जरूरी है। रोजाना त्वचा को मॉइस्चराइज करें ताकि त्वचा रूखी और बेजान न हो। रात को सोते समय भारी मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें और दिन में हल्के लोशन या जेल का इस्तेमाल करें।

लाइफस्टाइल


सही स्किन केयर के साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना भी जरूरी है। इसलिए रोज 7-8 घंटे की नींद लें। फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, और पौष्टिक फूड्स अपनी डाइट में शामिल करें। साथ ही जंक फूड, ज्यादा तला या मसालेदार चीजों को खाने से परहेज करें।

नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का उपयोग


बदलते मौसम में आप नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से भी अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं। आप ड्राई स्किन वाले रात में सोने से पहले नारियल तेल, बादाम का तेल या जैतून का तेल चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके साथ ही आप बेसन, हल्दी, दूध, शहद और एलोवेरा जैसी कई चीजों का उपयोग कर सकते हैं।

पानी पीना न भूलें


बदलते मौसम में शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिसका असर आपकी स्किन पर पड़ता है। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर पानी पीना जरूरी है। जितना ज्यादा पानी पिएंगे, उतना आपकी त्वचा अंदर से हाइड्रेटेड रहेगी और उसमें निखार आएगा। इसलिए रोजाना अपनी शरीर की जरूरत के मुताबिक पानी जरूर पिएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…