24 घण्टे ऑनलाइन

मीठे में बनाएं खजूर का हलवा, आसान है बनाने का तरीका

आटा, सूजी और गाजर का हलवा तो आप सभी ने घरों में बनाकर कई बार खाया होगा पर खजूर का हलवा (Dates Pudding) एक बार खाएंगे तो बार-बार मांगने को मजबूर हो जाएंगे। खजूर का हलवा स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।…

24GhanteOnline
June 9, 2026
2 min read

आटा, सूजी और गाजर का हलवा तो आप सभी ने घरों में बनाकर कई बार खाया होगा पर खजूर का हलवा (Dates Pudding) एक बार खाएंगे तो बार-बार मांगने को मजबूर हो जाएंगे। खजूर का हलवा स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। आप घर आए मेहमानों को खजूर से तैयार हलवा (Dates Pudding) खिलाएंगे तो वह इम्प्रेस हो जाएंगे। तो चलिए आज हम आपके लिए खजूर का हलवा बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए है:

खजूर का हलवा (Dates Pudding) बनाने के लिए सामग्री

200 ग्राम पिंड खजूर
1 कप मावा (खोया)
1/2 कप चीनी
1/2 कप सूखे मेवे
1/4 कप घी
1/2 कप नारियल कसा
1/4 टी स्पून इलायची पाउडर

खजूर का हलवा (Dates Pudding) बनाने का तरीका

- खजूर का हलवा (Dates Pudding) बनाने के लिए सबसे पहले पिंड खजूर को लें और उन्हें अच्छी तरह से साफ कर लें।
- इसके बाद तुरंत उन्हें पोछें और उनके बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रखें।
- घी जब गर्म होकर पूरी तरह से पिघल जाए तो उसमें कटे हुए खजूर के टुकड़े डाल दें।
- इसको लगभग 3 से 4 मिनट तक करछी की मदद से चलाते हुए भून लें।
- इसके बाद मावा लें और उसे पहले अच्छी तरह से मैश कर दें।
- इसके बाद मावे को खजूर में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसमें खुश्बू आने तक पकाने के बाद उतार लें।
- इस हलवे (Dates Pudding) को काजू डालकर गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…