24 घण्टे ऑनलाइन

चाय के साथ बनाएं ये टेस्टी डिश, सभी को आएगा पसंद

सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम के वक़्त कुछ स्नैक्स खाने का मन हो, एक स्वादिष्ट सैंडविच (delicious sandwich) आपकी भूख को फटाफट मिटा सकता है। पनीर खाने से हेल्थ को कई प्रकार के फायदे प्राप्त होते हैं तथा यदि आप इसे नाश्ते…

24GhanteOnline
June 20, 2026
2 min read

सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम के वक़्त कुछ स्नैक्स खाने का मन हो, एक स्वादिष्ट सैंडविच (delicious sandwich) आपकी भूख को फटाफट मिटा सकता है। पनीर खाने से हेल्थ को कई प्रकार के फायदे प्राप्त होते हैं तथा यदि आप इसे नाश्ते में खाना चाहते हैं तो इससे सैंडविच (sandwich) ) बना सकते हैं। यहां आप जान सकते हैं पनीर टिक्का सैंडविच (Paneer Tikka Sandwich) की लाजवाब रेसिपी-

पनीर टिक्का सैंडविच (Paneer Tikka Sandwich) के लिए सामग्री



  • ब्रेड स्लाइस

  • पनीर

  • प्याज

  • शिमला मिर्च

  • घी

  • सरसों का तेल

  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

  • धनिया पाउडर

  • गरम मसाला

  • अमचूर पाउडर

  • जीरा पाउडर

  • नमक

  • काला नमक

  • कसूरी मेथी

  • हंग कर्ड

  • अदरक लहसुन पाउडर

  • भुना हुआ बेसन

  • नींबू का रस

  • मेयोनीज

  • टोमेटो केचअप

  • चिली फ्लैक्स

  • ऑरिगेनो


 पनीर टिक्का सैंडविच (Paneer Tikka Sandwich) ऐसे बनाएं 


इसे बनाने के लिए सबसे पहले पनीर प्यार एवं शिमला मिर्च को छोटे क्यूब्स में काट लें। आप चाहें तो पनीर को क्यूब में काट लें एवं प्याज-शिमला मिर्च को लंबाई में काट सकते हैं।

अब एक बर्तन में सरसों का तेल लें और फिर इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, काला नमक, कसूरी मेथी, हंग कर्ड, अदरक लहसुन पाउडर, भुना हुआ बेसन एवं नींबू का रस डालें और अच्छे से मिश्रित करें।

अब इस मिक्स में पनीर, शिमला मिर्च एवं प्याज भी डाल दें। कुछ देर के लिए इसे फ्रिज में रख दें।

अब पनीर टिक्का को ओवन में पका लें या फिर पैन पर भी पका सकते हैं। ब्रेड पर लगाने से पहले स्प्रेड तैयार करें।

इसके लिए मेयोनीज में टोमेटो केचअप डालें तथा फिर इसमें चिली फ्लैक्स और ऑरिगेनो मिक्स करें।

इस स्प्रेड को ब्रेड पर लगाएं तथा दूसरी स्लाइस पर पनीर की फिलिंग लगाएं।

अब कवर करें तथा फिर तवे या फिर टोस्टर पर सेक लें। पनीर टिक्का सैंडविच (Paneer Tikka Sandwich)  तैयार है, अब आप इसका लुत्फ़ उठाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…