इस रेसिपी से बनाएं ढाबे वाली स्टाइल में पालक दाल
रोज वही दाल बनाकर और खाकर अगर हो गई है बोर तो आज लंच या डीनर में बनाएं पालक दाल (Palak Dal)। पालक दाल खाने में हेल्दी के साथ साथ गर्मियों में आसानी से पच जाने वाला भोजन भी है। पोष्टिक तत्वों से भरपूर दाल के साथ सेहत का…

रोज वही दाल बनाकर और खाकर अगर हो गई है बोर तो आज लंच या डीनर में बनाएं पालक दाल (Palak Dal)। पालक दाल खाने में हेल्दी के साथ साथ गर्मियों में आसानी से पच जाने वाला भोजन भी है।
पोष्टिक तत्वों से भरपूर दाल के साथ सेहत का खजाना पालक खाने के फायदों से तो आप भली प्रकार से वाकिफ होंगे। पालक मांसपेशियों की ताकत और हड्डियों का स्वास्थ्य बढ़ाता है।
रक्तचाप कम करता है।इसके अलावा पाचन में सुधार करता है। मधुमेह नियंत्रण के नियंत्रण में काफी मदद करता है। कैंसर से लड़ता है साथ ही बाल, नाखून और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
पालक दाल (Palak Dal) बनाने की सामग्री
100 ग्राम पालक
एक कप चने की दाल
दो से तीन प्याज
4-5 टमाटर
अदरक-लहसुन का पेस्ट
हरी मिर्ची 3-4
हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
धनिया पाउडर
3 साबुत लाल मिर्च
1 चम्मच राई
5-6 बारीक कटा लहसुन
पालक दाल (Palak Dal) बनाने की रेसिपी
सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से धोकर काट लें। फिर दाल को धोएं और प्रेशर कूकर में पलट दें। साथ में कटे हुए पालक को मिलाएं। इसके साथ कटे हुए टमाटर डालें और साथ में प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
नमक और हल्दी डालकर पानी मिक्स करें और तीन से चार सीटी तक पकाएं। जब चने की दाल पक जाए तो गैस की फ्लेम बंद कर दें।तड़का लगाने के लिए लहसुन की चार से पांच कलियों को बारीक काट कर रख लें।
तड़का पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो राई डालें। साथ में लहसुन डालें और सुनहरा होने तक भूनें। साथ में साबुत लाल मिर्ची और धनिया पाउडर भी डाल दें। अच्छी तरह भूनने के बाद दाल के ऊपर से तड़का मिक्स करें।
बस रेडी है टेस्टी गर्मागर्म पालक दाल (Palak Dal)। इसे रोटी और चावल के साथ गर्मागर्म परोसें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
