पैर हो गए है बदरंग, तो इन टिप्स से बनाएं खूबसूरत
आमतौर पर महिलाएं और लड़कियां अपने चेहरे और हाथों का तो बहुत ध्यान रखती हैं लेकिन पैरों (Feet) की अनदेखी करती है।जिसका नतीजा पैरों में टैनिंग और बदरंग हो जाते है। जिसकी वजह से महंगे से महंगे फुटवियर फीके लगने लगते है और…
आमतौर पर महिलाएं और लड़कियां अपने चेहरे और हाथों का तो बहुत ध्यान रखती हैं लेकिन पैरों (Feet) की अनदेखी करती है।जिसका नतीजा पैरों में टैनिंग और बदरंग हो जाते है। जिसकी वजह से महंगे से महंगे फुटवियर फीके लगने लगते है और शर्मिंदगी भी होने लगती है। पैरों को सुंदर बनाने के लिए पार्लर के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है।
आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हे फॉलो करके आप अपने पैरो (Feet) को घर बैठे ही खूबसूरत बना सकती है।
पैरो का कालापन दूर करने के लिए आप संतरे के छिलके की मदद ले सकते है।
इसके लिए कच्चे दूध में संतरे का छिलका मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पैरों पर लगा लें। थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। इस पैक को वीक में आप तीन बार इसे लगा सकते है। पैरों का कालापन दूर होगा।
इसके अलावा आप नींबू की मदद से पैरों के सुंदर बना सकती है। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच नींबू का रस और गुला जल को मिक्स करके पैरों में लगा कर रात भर छोड़ दें। सुबह धो लें। फिर पैरों में मॉइस्चराइजर लगा लें।
आप पैरों (Feet) में नींबू के रस में चीनी मिक्स करके स्क्रब की तरह हल्के हाथों से रगड़े फिर धो लें। पैरों का कालापन दूर होगा।
आलू के रस में क्लीनिंग एजेंट होते है इसे पैरों में लगाने से पैरों का कालापन कम होचा है। आलू को कद्दूकस करके इसके रस को निकाल लें और पैरों पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर धो लें।
एलोवेरा भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए एलोवेरा जेल में बेकिंग सोडा, नमक , पानी मिक्स करके बाल्टी में पानी में मिलाएं। इस पानी पैरों को डुबो कर रखें। कुछ देर के लिए छोड़ दें अपने पैरों को रगड़े और पानी से बाहर निकाल कर साफ कर लें। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगा लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
