24 घण्टे ऑनलाइन

पैरों को सुंदर बनाएगी चॉकलेट, ऐसे करें इस्तेमाल

दिनभर की दौड़-भाग में आपके पैरों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है और इसका ख्याल रखना भी जरुरी होता है जिससे आपके पैर भी सुंदर दिखाई दें. ऐसे में आप घर पर ही पैरों की साफ-सफाई, मसाज और पेडीक्योर कर सकती हैं. पेडीक्योर में…

24GhanteOnline
February 9, 2025
2 min read

दिनभर की दौड़-भाग में आपके पैरों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है और इसका ख्याल रखना भी जरुरी होता है जिससे आपके पैर भी सुंदर दिखाई दें. ऐसे में आप घर पर ही पैरों की साफ-सफाई, मसाज और पेडीक्योर कर सकती हैं. पेडीक्योर में जब आप गुनगुने पानी में पैर डालकर बैठती हैं तो इससे आपको आराम मिलता है. आप चाहें, तो चॉकलेट पेडीक्योर ( chocolate pedicure) कर सकती हैं. चॉकलेट पेडीक्योर ( chocolate pedicure) में मेल्ट की हुई चॉकलेट का इस्तेमाल किया जाता है. यह पैरों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. इससे त्वचा को मॉइश्चर मिलता है. तो जानते हैं इसे घर पर कैसे कर सकते हैं.

चॉकलेट पेडीक्योर(Chocolate Pedicure) के लिए आवश्यक सामग्री






  • साढ़े चार कप पिघली हुई चॉकलेट

  • 2 कप दूध

  • 2 चम्मच शहद

  • एक टब में गर्म पानी

  • नेल फाइलर

  • नेल स्क्रबर

  • नेल कटरनेल पेंट

  • नेल पेंट रिमूवर

  • मॉइश्चराइजर

  • तौलिया


चॉकलेट पेडीक्योर (Chocolate Pedicure) करने के तरीके



  •  सबसे पहले नेल पॉलिश हटा लें. नाखूनों को काटकर शेप दें.

  •  अब एक बाल्टी गुनगुने पानी में पैर डालकर बैठ जाएं. इस पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक भी मिला सकती हैं. पानी में 10-15 मिनट तक पैर भिगोकर रखें.

  • इसके बाद चॉकलेट में दूध मिलाकर एक पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट में पैर डालकर आराम करें. पैरों को इस पेस्ट में कम से कम 20 मिनट तक डालकर रखें. इसके बाद पैर धो लें.


दूध से मिलेगा दमकता चेहरा



  • पैर धोने के बाद इन्हें स्क्रब करें. स्क्रब से पैर की त्वचा से मृत कोशिकाएं हटाने में मदद मिलती है.

  • इसके लिए आप घर पर ही चॉकलेट स्क्रब बना सकते हैं. 5-10 मिनट तक पैरों के स्क्रब करें. स्क्रबिंग के बाद पैरों को ठंडे पानी से या वेट टिशू से साफ कर लें.

  • अंत में पैरों पर मॉइश्चराइजर लगाकर 2 मिनट तक मसाज करें. इससे त्वचा को पोषण मिलता है. इसके बाद नाखूनों पर अपना पसंदीदा नेल पेंट लगाएं.


पिंपल्स से हैं परेसान करे ये घरेलू उपाय




इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…