शाम के स्नेक्स में बनाएं फ्राई हरी मटर, स्वाद भी सेहत
गर्मियों की अपेक्षा सर्दियों में खाने की वैरायटी सबसे ज्यादा होती है। वैसे तो कुछ सब्जियां ऐसी हैं जो अब 12 महीनों मिलती हैं लेकिन उनका असली स्वाद ठंड के मौसम में ही आता है। ऐसी ही एक चीज है हरी मटर। हरी मटर में विटामिन…
गर्मियों की अपेक्षा सर्दियों में खाने की वैरायटी सबसे ज्यादा होती है। वैसे तो कुछ सब्जियां ऐसी हैं जो अब 12 महीनों मिलती हैं लेकिन उनका असली स्वाद ठंड के मौसम में ही आता है। ऐसी ही एक चीज है हरी मटर।
हरी मटर में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। सर्दियों के मौसम में लोग हरी मटर को कई सब्जियों के साथ मिक्स करके तो कुछ पुलाव में डालकर भी खाते हैं। लेकिन आज हम आपको हरी मटर ( fried green peas) की एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जो स्वाद में जबरदस्त होने के साथ-साथ जल्दी भी बन जाएगी। इसे आप ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं।
फ्राई हरी मटर के लिए जरूरी चीजें
- छिली हुई हरी मटर
- अदरक महीन महीन कटी हुई
- धनिया की पत्ती
- काली मिर्च कुटी हुई
- हरी मिर्च महीन कटी हुई
- जीरा
- नमक
- रिफाइंड
बनाने की विधि-
सबसे पहले हरी मटर को पानी से अच्छी तरह से धो लें। अब कढ़ाई में दो चम्मच रिफाइंड डालें और उसे धीमी आंच पर चढ़ा दें। तेल के गर्म होते ही उसमें आधा चम्मच जीरा डालें और उसके हल्का भुनते ही तुरंत हरी मटर डाल दें।
अब कंछुली से चलाएं। इसके बाद इसमें अदरक महीन महीन कटी हुई, आधे चम्मच से भी कम काली मिर्च कुटी हुई, हरी मिर्च महीन कटी हुई और स्वादानुसार नमक डालकर चलाएं। इसके बाद प्लेट से ढक दें।
करीब 5 मिनट बाद आप देखेंगे कि मटर गलना शुरू हो जाएगी। तभी इसमें आप महीन कटी हुई धनिया की पत्ती डाल दें और चलाकर फिर से प्लेट से ढक दें।
थोड़ी थोड़ी देर बाद आप प्लेट हटाकर इसे चलाते रहे और मटर को फोड़ कर देखें कि वो गली या फिर नहीं। जैसे ही मटर गल जाए तो गैस बंद कर मटर को बाउल में निकाल लें। अब आपकी फ्राई हरी मटर खाने के लिए एकदम तैयार है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
