ऐसे बनाएं स्वादिष्ट गुजराती पात्रा, स्नैक्स के तौर पर करें सेवन
बरसात के इन दिनों में जैसे ही बूंदाबांदी होती हैं घरों में पकौड़े बनना शुरू हो जाते हैं। लेकिन हर बार पकौड़े का स्वाद बोरियत ला देता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए स्वादिष्ट गुजराती पात्रा (Gujarati Patra) बनाने की Recipe…

बरसात के इन दिनों में जैसे ही बूंदाबांदी होती हैं घरों में पकौड़े बनना शुरू हो जाते हैं। लेकिन हर बार पकौड़े का स्वाद बोरियत ला देता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए स्वादिष्ट गुजराती पात्रा (Gujarati Patra) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका सेवन स्नैक्स के तौर पर किया जा सकता हैं। गुजरात के अलावा इस डिश को महाराष्ट्र में भी काफी पसंद किया जाता है। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री
अरबी के पत्ते - 10-12
बेसन - 3 कप
चावल का आटा - 2 कप
अदरक - 1
हरी मिर्च - 3-4
लहसुन की कलियां - 2
पानी - 3 कप
हींग पाउडर - 1/2 चम्मच
सफेद तिल - 1 चम्मच
अजवाइन - 1 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
इमली की चटनी - 4 चम्मच
गर्म तेल - 4 चम्मच
राई - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
हींग पाउडर - 1/2 चम्मच
नींबू का रस - 2 चम्मच
धनिया पत्ता - 1 कप
नारियल - 1 कप
बेकिंग सोडा - 2 चम्मच
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप अरबी के पत्तों को अच्छे से पानी के साथ धो लें। फिर इनके ऊपर बेलन घुमाएं।
- बेलन घुमाने से पत्ते थोड़े सॉफ्ट हो जाएंगे। पत्तों की स्टेम आप चाकू के साथ हटा दें। क्योंकि स्टेम बहुत सख्त होती है।
- अब एक मिक्सर में अदरक, हरी मिर्च, लहसुन और थोड़ा सा पानी मिलाकर एक लिक्विड पेस्ट तैयार कर लें।
- एक बाउल में बेसन और चावल का आटा डालें। दोनों चीजों को मिला लें।
- फिर इसमें अजवाइन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, इमली की चटनी, तेल और बेकिंग सोडा मिलाएं।
- सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इनमें थोड़ा सा पानी डालें और पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद अरबी के पत्तों पर पेस्ट को अच्छे से फैला दें।
- पेस्ट को फैलाकर दूसरे पत्ते से ढक दें। ऐसे ही बाकी पत्तों पर भी पेस्ट लगा लें।
- पत्तियों पर पेस्ट लगाने के बाद उन्हें रोल कर लें।
- रोल किए हुए पत्तों को आप 10-15 मिनट के लिए स्टीम कर लें।
- स्टीम करने के बाद पत्तों को रुम टेम्परेचर पर ठंडा कर लें। इसके बाद पत्तों के तेज धार वाले चाकू के साथ स्लाइस में काट लें।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें तैयार किए हुए पत्ते फ्राई कर लें।
- जैसे ही पत्ते ब्राउन होने लगें तो किसी बर्तन में निकाल लें।
- आपका गुजराती पात्रा (Gujarati Patra) बनकर तैयार है। सफेद तिल पात्रा के ऊपर छिड़क कर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
