होममेड ऑयल से पाएं लंबे-घने और काले बाल, जानें बनाने का तरीका
हर किसी की चाहत होती हैं कि उसके लंबे, काले और घने बाल (Hair) हो। लेकिन आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, खानपान, तनाव आदि के कारण कम उम्र में ही बाल सफेद हो जाते हैं। बाल सफेद होने के साथ-साथ डैमेज, हेयर फॉल, दोमुंहे बाल,…
हर किसी की चाहत होती हैं कि उसके लंबे, काले और घने बाल (Hair) हो। लेकिन आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, खानपान, तनाव आदि के कारण कम उम्र में ही बाल सफेद हो जाते हैं। बाल सफेद होने के साथ-साथ डैमेज, हेयर फॉल, दोमुंहे बाल, डैंड्रफ जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
स्किन के साथ-साथ बालों का रखरखाव करना काफी जरूरी है। ऐसे में आप इस हेयर ऑयल (Hair Oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल मजबूत, लंबे-घने होने के साथ बालों संबंधी हर समस्या से छुटकारा मिलेगा। जानिए कैसे घर पर बनाएं ये हेयर ऑयल।
बालों का तेल (Hair Oil) बनाने के लिए सामग्री
8-10 सुखा आंवला
1 चम्मच मेथी दाना
1 चम्मच कलौंजी
हल्की आंच में भुने हुए 20-25 करी पत्ता
1 कप नारियल तेल
एक चौथाई कप कैस्टॉल ऑयल
ऐसे बनाएं हेयर ऑयल (Hair Oil)
सबसे पहले आंवला, मेथी दाना, कलौंजी और करी पत्ता ग्राइंडर में डालकर पाउडर बना लें। अब एक पैन में नारियल तेल, कैस्ट्रॉल ऑयल डालकर गर्म करे। इसमें आंवला वाला पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके धीमी आंच में पकाएं। जब तेल का रंग बदल जाए तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने के बाद छान लें।
ऐसे करें इस्तेमाल
सोने से पहले या फिर बाल धोने के करीब 1 घंटा पहल इसे बालों की स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाकर मसाज कर लें। इसके बाद बालों को शैंपू, कंडीशनर के साथ धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल जरूर करे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
