रूखे बाल बनेंगे सिल्की, इस्तेमाल करें ये हेयर मास्क
फैशन के इस दौर में बालों (Hair) को सिल्की-शाइनी और खूबसूरत बनाने के लिए ज्यादातर लोग अब केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बता दें कि ये प्रोडक्ट्स आपके बालों को इंस्टेंट तौर पर खूबसूरत तो बनाते…
फैशन के इस दौर में बालों (Hair) को सिल्की-शाइनी और खूबसूरत बनाने के लिए ज्यादातर लोग अब केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बता दें कि ये प्रोडक्ट्स आपके बालों को इंस्टेंट तौर पर खूबसूरत तो बनाते हैं, पर कई बार इनके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल जाते हैं।
अगर आप इन साइड इफेक्ट्स से अपने बालों को बचाना चाहते हैं, तो आप अपनी हेयर केयर के लिए मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके बालों को खूबसूरती के साथ मजबूती देने का काम भी बखूबी करेंगे। इन हेयर मास्क को किस तरह से तैयार और इस्तेमाल किया जा सकता है आइये जानते हैं।
ड्राई बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क बनाने के लिए आप चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें. फिर इसको रात भर के लिए लिए आधे कप पानी में भिगो कर रख दें। सुबह जब ये फूल जाए तो इसमें तीन चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिक्सचर को स्कैल्प और बालों की लेंथ पर अच्छी तरह से लगाएं और बीस मिनट तक लगा रहने दें। फिर सादे पानी से धो लें.
ऑयली बालों (Oily Hair) के लिए हेयर मास्क
ऑयली बालों के लिए हेयर मास्क बनाने के लिए आप आधी कटोरी मुल्तानी मिट्टी को एक कटोरी छाछ में चार-पांच घंटे या रात भर के लिए भिगो कर रख दें. फिर जब ये अच्छी तरह से भीग जाए, तो इसका स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर और एक चम्मच शिकाकाई पाउडर भी मिक्स कर लें। इसके बाद इस मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर लगा कर बीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से सिर धो लें।
डैंड्रफ हटाने के लिए हेयर मास्क
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर इसको कुछ घंटो के लिए आधे कप पानी में भिगो दें। इसके साथ ही एक चम्मच मेथी दाना भी चौथाई कप पानी में अलग से भिगो दें। जब ये दोनों भीग जाएं तो मिट्टी को फेंट लें और मेथी को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। अब मिट्टी में मेथी का पेस्ट और एक चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें और इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगा कर बीस मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से सिर धो लें।
बालों को सिल्की-शाइनी बनाने के लिए हेयर मास्क
बालों को सिल्की-शाइनी बनाने के लिए आप चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर इसको कुछ घंटों के लिए आधे कप पानी में भिगो दें जब ये भीग जाये तो इसका पेस्ट बना कर इसमें एक चम्मच शहद और आधा बड़ा चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें। इस मास्क को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करें और बीस मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें।
बालों की लम्बाई और मजबूती के लिए
बालों को लम्बा, घना और मजबूत बनाने के लिए लिए आप चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी को भिगो कर रख दें। जब ये भीग जाये तो इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को बालों में अच्छी तरह से लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से बालों को धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
