24 घण्टे ऑनलाइन

इससे बनाएं होममेड बॉडी लोशन, स्किन बनेगी सॉफ्ट

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बॉडी लोशन (Body Lotion) का इस्तेमाल करना जरुरी होता है. इसके लिए आप बाहर से बॉडी लोशन खरीदती हैं जो बहुत ही महंगे होते हैं. बॉडी लोशन से त्वचा शुष्क नहीं होती है और उसे पोषण मिलता है. लेकिन…

24GhanteOnline
February 20, 2026
2 min read

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बॉडी लोशन (Body Lotion) का इस्तेमाल करना जरुरी होता है. इसके लिए आप बाहर से बॉडी लोशन खरीदती हैं जो बहुत ही महंगे होते हैं. बॉडी लोशन से त्वचा शुष्क नहीं होती है और उसे पोषण मिलता है. लेकिन अगर आपको बाजार में मिलने वाले मॉइश्चराइजर पसंद नहीं आते हैं तो आप घर पर भी बना सकती हैं. आप घर पर बिना केमिकल वाले मॉइश्चराइजर बना सकती हैं. घर पर मॉइश्चराइजर बनाने के लिए आप नारियल तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल तेल से बना बॉडी लोशन त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. तो आइये जानते हैं नारियल तेल से कैसे बना सकती हैं.

आवश्यक साम्रगी:

1 कप नारियल तेल
1 चम्मच विटामिन ई तेल
एसेंशियल ऑयल

बनाने की विधि:

अगर आपका पास जो नारियल तेल (Coconut Oil) है वो जमा हुआ है तो उसे गर्म कर लें ताकि वह पिघल जाए.

अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल या विटामिन ई का तेल मिलाएं.

अब नारियल के तेल और विटामिन ई के तेल को मिला लें.

अगर आप इस बॉडी लोशन को मुलायम बनाना चाहती हैं तो इसे एक बार ब्लेंड कर लें. इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक आपको सफेद रंग का टैक्सचर ना दिखने लगे.

जब यह स्मूद पेस्ट बन जाए तो इसमें कुछ बूंदे एसेंशिंयल ऑयल मिलाएं. इससे लोशन से खुशबू आती है.

इस लोशन को जार में डालकर रख लें. आपका बॉडी लोशन तैयार है.

इस लोशन को अपनी त्वचा पर नहाने के बाद लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…