नाश्ते में बनाएं प्याज की कचौड़ी, रोज होगी बनाने की डिमांड
भारत देश अपनी विविधता की वजह से जाना जाता है। यहां हर राज्य का अपना अलग खास तरह का खाना है। अगर बात करें राजस्थानी खाने की तो राजस्थान में नाश्ते के कई ऑप्शन मिल जाते हैं। सुबह से लेकर शाम तक राजस्थान के जयपुर जिले में…
भारत देश अपनी विविधता की वजह से जाना जाता है। यहां हर राज्य का अपना अलग खास तरह का खाना है। अगर बात करें राजस्थानी खाने की तो राजस्थान में नाश्ते के कई ऑप्शन मिल जाते हैं। सुबह से लेकर शाम तक राजस्थान के जयपुर जिले में आपको जगह-जगह प्याज की कचौड़ी (Pyaaz Kachori) मिल जाएगी। ये खाने में इतनी स्वादिष्ट लगती है कि क्या कहने। इसे लोग चाय के साथ खाना बेहद पसंद करते हैं।
अगर आप कभी जयपुर गए होंगे तो आपने भी प्याज की कचौड़ी (Pyaaz Kachori) जरूर खाई होगी। जो भी व्यक्ति एक बार ये खास कचौड़ी खा लेगा, वो उसका स्वाद भूल नहीं पाएगा। ऐसे में आप अगर चाहें तो बड़ी ही आसानी से इसे घर पर बना सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस तरह की प्याज की कचौड़ी बनाना बताएंगे, जिसको खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। इसको बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्याज की कचौड़ी (Pyaaz Kachori) बनाने की सामग्री
- बेसन
- प्याज की कचौड़ी बनान का सामान
- 1.5 कप बेसन
- मैदा
- 2 बड़े प्याज
- पत्तियों के साथ कटा हुआ 2-3 हरी मिर्च
- बारीक कटी हुई अदरक
- हरा धनिया
- मसाले (फाइल फोटो)
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- 1/2 चम्मच हींग
- 1/2 चम्मच नमक
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटी सी लहसुन की कली
- सौंफ
प्याज की कचौड़ी (Pyaaz Kachori) बनाने की विधि
सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, बेसन, नमक और अजवाइन डालें। इसके बाद इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें। अब थोड़ी-थोड़ी देर में पानी डालकर बेसन गूंथें। इसे तैयार करके कुछ देर के लिए अलग रख दें। इसको कुछ देर रखने के बाद स्टफिंग तैयार करें।
प्याज की कचौड़ी (Pyaaz Kachori) की स्टफिंग तैयार करने के लिए जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, सौंफ और एक चुटकी हींग डालकर भूनें। इसके बाद कढ़ाही में कटे हुए प्याज डालकर तब तक पकाएं जब तक कि प्याज सुनहरा ना हो जाए
इसके बाद प्याज में अदरक का पेस्ट और कटी हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक और भूनें। सही से भूनने के बाद इसे ठंडा करने के लिए अलग रखें।
ऊपर से हरा धनिया जरूर डालें। जब स्टफिंग ठंडी हो जाए तो एक लोई लेकर उसे पहले हल्का बेल लें। इसके बाद अब इसमें प्याज की स्टफिंग भरकर चारों तरफ से दबा कर बंद कर दें। आखिर में इसे सुनहरा होने तक सेंके। इसे आप हरे धनिये की चटनी के साथ परोस सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
