24 घण्टे ऑनलाइन

ब्रेकफास्ट में बनाएं केसर पिस्ता शेक, तपती गर्मी में रहेंगे कूल

गर्मी का मौसम आ गया है। इस मौसम में अक्सर लोग खुद को ठंडा रखने के लिए अलग-अलग तरह के शर्बत, आईसक्रीम और शेक्स पीना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको गर्मियों में कूल और सेहतमंद बनाने के लिए झटपट बनने वाला हेल्दी ड्रिंक…

24GhanteOnline
June 17, 2026
2 min read

गर्मी का मौसम आ गया है। इस मौसम में अक्सर लोग खुद को ठंडा रखने के लिए अलग-अलग तरह के शर्बत, आईसक्रीम और शेक्स पीना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको गर्मियों में कूल और सेहतमंद बनाने के लिए झटपट बनने वाला हेल्दी ड्रिंक यानि केसर पिस्ता शेक रेसिपी (Kesar Pista Shake) बता रहे हैं।

सामग्री



  • दूध (फुल क्रीम) - 2 गिलास

  • पिस्ता – 10

  • बादाम – 10

  • केसर की पत्तियां - 4 – 5

  • हरी इलायची के दाने पिसी हुई – 3

  • चीनी - 4 चम्मच

  • बर्फ के टुकड़े (आइस क्यूब) – 4

  • सजावट के लिए 4-5 केसर के धागे

  • बारीक कटे बादाम - 1 बड़ा चम्मच


विधि


- केसर पिस्ता शेक रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दूध निकालें और उसमें पिस्ता डालकर लगभग 6 से 7 घंटे के लिए अलग रख दें।

- इसके बाद पिस्ते वाले दूध में केसर मिलाकर गैस पर थोड़ा गर्म कर लें। 3. अब एक मिक्सर में केसर और पिस्ते वाले दूध में बादाम, चीनी, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

- इसके बाद केसर पिस्ता शेक के मिश्रण को सर्विंग गिलास में निकालें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

- अब तैयार केसर पिस्ता शेक को इच्छानुसार निकालकर एक्स्ट्रा आइस क्यूब्स डालकर ठंडा-ठंडा शेक सर्व करें।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…