बेजान बालों को इस तेल से बनाएं शाइनी और सिल्की, ऐसे करें इस्तेमाल
धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण रूखे-सूखे और बेजान बालों (Hair) की शिकायत होना आम है। वहीं कुछ मामलों में इसकी वजह से बाल झड़ने की समस्या भी देखी जा सकती है। वैसे तो बालों से जुड़ी इन समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग…
धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण रूखे-सूखे और बेजान बालों (Hair) की शिकायत होना आम है। वहीं कुछ मामलों में इसकी वजह से बाल झड़ने की समस्या भी देखी जा सकती है। वैसे तो बालों से जुड़ी इन समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उत्पाद इस्तेमाल करते हैं। मगर, लाख कोशिशों के बावजूद बालों पर उन उत्पादों का कोई खास असर नहीं दिखाई देता है।
ऐसे में घरेलू तौर पर बालों के लिए नींबू और नारियल तेल का इस्तेमाल अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। नारियल के तेल में नींबू मिलाकर बालों की जड़ों तक मसाज करनी चाहिए। ये मिश्रण बालों की जड़ों तक पहुंचता है और उन्हें मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं यह बालों को झड़ने से भी रोकता है। नींबू और नारियल में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं जो बालों की हेल्थ के लिए आवश्यक हैं।
नारियल का तेल
- नारियल का तेल फैटी एसिड और लॉरिक एसिड से भरा होता है जो बालों (Hair) को टूटने से रोकता है और इस प्रकार इन्हें बढ़ने में सहायता करता है।
- नारियल का तेल बालों की जड़ों में समा जाता है जिससे ये न केवल उन्हें भीतर से मॉइस्चराइज करने के लिए बल्कि उन्हें गर्मी और पर्यावरण क्षति से बचाने के काम भी आता है।
- नारियल के तेल की मालिश करने से रक्त चाप सुधर जाता है जिससे बालों की विकास दर बढ़ जाती है।
- इस अद्भुत तेल में विटामिन ई, विटामिन के और आयरन होता है और यह एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुणों से लैस भी है जो जूं और डैंड्रफ के खिलाफ सुरक्षा करता है।
नीम्बू का रस
- नीम्बू में मौजूद विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन के लिए आवश्यक होता है। यह आपके बाल बढ़ने की दर पर प्रभाव डालता है।
- यह बालों की जड़ों की सफाई करके रोम छिद्र खोल देता है।
- इसमें एंटीफंगल गुण होते हैं और यह सीबम के उत्पादन को संतुलित करता है।
- यह इसके एसिडिक गुण के कारण बालों के झड़ने को नियंत्रित करता है।
- नारियल के तेल में विटामिन के और ई होता है जो हेयर फॉलिकल्स को हेल्दी रखता है और डैंड्रफ भी दूर करता है। वहीं नींबू में विटामिन सी के अलावा ऐंटी-फंगल प्रॉपर्टीज होती हैं जो स्कैल्प को साफ और हेल्दी रखने में मदद करती हैं। इसके अलावा यह बालों को असमय ग्रे और सफेद होने से भी बचाता है।
- नींबू में लिमोनिन नाम का एक तत्व होता है जो रूखे और बेजान बालों को चमक प्रदान करता है और शाइनिंग बनाता है। नींबू एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर भी है और स्कैल्प के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।
- अगर बाल पतले या हल्के हैं तो नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर मालिश करने से काफी फायदा मिलता है। रोजाना मसाज करने से कुछ दिनों में बालों में वॉल्यूम दिखने लगेगा।
आप मार्केट से चाहे कितने भी कंडीशनर्स लाकर लगा लें लेकिन नींबू और नारियल से बेहतर कंडीशनर कोई नहीं। इन दोनों चीजों के इस्तेमाल से बाल बेहद सॉफ्ट हो जाते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
