घर पर ही बनाएं ये टेस्टी ब्रेड, नोट करें रेसिपी
घर में अक्सर ब्रेड (Bread) बच जाती है। पैकेट खुलने के बाद नीचे की ब्रेड्स कई दिनों तक रखी रहती है। ऐसे में ब्रेड की फ्रेशनेस कम होने की वजह से कोई भी इसे नहीं खाता। इस वजह से ब्रेड किसी काम की नहीं रहती। आपके घर में भी…
घर में अक्सर ब्रेड (Bread) बच जाती है। पैकेट खुलने के बाद नीचे की ब्रेड्स कई दिनों तक रखी रहती है। ऐसे में ब्रेड की फ्रेशनेस कम होने की वजह से कोई भी इसे नहीं खाता। इस वजह से ब्रेड किसी काम की नहीं रहती।
आपके घर में भी अगर ऐसा ही होता है, तो आज हम आपको ब्रेड की एक टेस्टी रेसिपी बता रहे हैं। इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। साथ ही घर में बची हुई ब्रेड खराब होने की बजाय एक टेस्टी रेसिपी बनाने के काम आ जाती है।
सामग्री
6-8 ब्रेड स्लाइस
1 मीडियम प्याज
1 मीडियम टमाटर
1 इंच अदरक
4-5 लहसुन की कलियां
1-2 हरी मिर्च
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टी स्पून हल्दी
स्वादानुसार नमकचाट मसाला
हरा धनिया , टुकड़ों में कटा हुआ
बनाने की विधि
एक ग्राइंडर में प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और थोड़ा नमक डालें। स्मूद पेस्ट होने तक पीस लें। पैन में थोडा़ सा तेल गर्म करें. जीरा और पिसा हुआ मसाला डालें।। इसे कुछ देर पकने दें और फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
दूसरे पैन में ब्रेड के स्लाइस को टोस्ट करें और 6-8 टुकड़ों में काट लें। पके हुए मसाले में ब्रेड के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब ब्रेड के टुकड़े अच्छे से लग जाएं तो आंच से उतार लें और ऊपर से चाट मसाला और ताजा हरा धनियां डाल कर सजाएं। गर्म- गर्म परोसें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
