24 घण्टे ऑनलाइन

इस डाई से सफेद बाल होंगे काले, जानें तरीका

आजकल अनियमित जीवनशैली के चलते कम उम्र में ही बाल सफेद (White Hair) होने लगते है। कुछ लोगो को तो सिर में एक आध ही सफेद बाल होता है ऐसे में बाजार के केमिकल वाली हेयर डाई लगाना बालों के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में अगर…

24GhanteOnline
August 20, 2026
2 min read
इस डाई से सफेद बाल होंगे काले, जानें तरीका

आजकल अनियमित जीवनशैली के चलते कम उम्र में ही बाल सफेद (White Hair) होने लगते है। कुछ लोगो को तो सिर में एक आध ही सफेद बाल होता है ऐसे में बाजार के केमिकल वाली हेयर डाई लगाना बालों के लिए हानिकारक हो सकता है।

ऐसे में अगर आप घर में ही बनी हेयर कलर या डेयर डाई (Natural Hair Dye) का इस्तेमाल करेंगी तो यह बालों में किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं करता है। साथ ही जो बाल सफेद हैं उन्हें काला कर देता है और जो काले हैं उन्हें और मजबूत और करता है और सफेद होने से रोकता है। तो चलिए बताते हैं आपको सफेद बालों (White Hair) को काला करने का घरेलू उपाय।

सबसे पहले तो आप आंवला, शिकाकाई, और रीठा का हेयर पैक बनाकर अपने बालों की जड़ों से लेकर पूरी लेंथ में लगा सकती हैं। इस हेयर पैक को आधा घंटा बालों में लगा रहने दें। इसके बाद इसे धो डालें। रीठा सिकाकाई शैम्पू का काम करेगा। आप चाहे तो शैंपू न करें। आंवला से बाल काले होते है साथ ही यह बालों को सफेद होने से बचाता है। इसके अलावा रीठा और शिकाकाई बालों को साफ और मजबूत बनाता है इसके अलावा बालों की स्कैल्प पर किसी तरह के फुंसी या दानें और रूसी को ठीक करता है।

इसके अलावा आप बालों को काला करने के लिए घर में बनी डाई का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। डाई बनाने के लिए आप नीम पाउडर, कॉफी पाउडर, आंवला पाउडर, मेहंदी और कलौंजी और लोहे की कढ़ाई की जरुरत होगी।

इसे बनाने के लिए लोहे की कड़ाही को गर्म करें। अब उसमें कलौंजी डालकर भुनें। ध्यान रहें किसी प्रकार का तेल या घी न डालें। सीधा कढ़ाई में कलौंजी को डालना है और बीच बीच में चलाते हुए भुनना है।

इसके बाद मेंहदी, आंवला, कॉफी और नीम पाउडर को एक ग्लास पानी में मिला लें। इस पेस्ट को करीब 10 मिनट तक पकाएं। जब पेस्ट पक जाए तो ठंडा होने के लिए रख दें। लीजिए तैयार है आपकी घर की बनी नेचुरल हेयर डाई। अब इसे अपने बालों पर लगा सकती हैं। इसे आधा से एक घंटा तक लगा कर छोड़ दें फिर इसे धो डालें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…