प्लास्टिक फर्नीचर पर लगे गए है दाग, इन टिप्स की मदद से चमकाए
क्रिसमस का त्यौहार आने को हैं जिसमें घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता हैं। मेहमानों के बैठने के लिए फर्नीचर (Furniture) की व्यवस्था की जाती हैं। देखा जाता हैं कि अधिकतर घरों में प्लास्टिक फर्नीचर (Plastic Furniture)…
क्रिसमस का त्यौहार आने को हैं जिसमें घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता हैं। मेहमानों के बैठने के लिए फर्नीचर (Furniture) की व्यवस्था की जाती हैं। देखा जाता हैं कि अधिकतर घरों में प्लास्टिक फर्नीचर (Plastic Furniture) जैसे कुर्सियां, स्टूल आदि का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन समय के साथ प्लास्टिक फर्नीचर (Plastic Furniture) पर दाग लग जाते हैं और यह काला दिखने लगता हैं जो आपको मेहमानों के सामने शर्मिंदा कर सकता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि इनकी सफाई की जाए। प्लास्टिक फर्नीचर की सफाई करना थकाने वाला काम हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से प्लास्टिक फर्नीचर (Plastic Furniture) को चमका सकते हैं और नए जैसा बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
ब्लीच का प्रयोग
प्लास्टिक के फर्नीचर की सफाई करने के लिए थोड़ा ब्लीच लें और इसमें बराबर मात्रा में पानी मिला कर एक बोतल में भर लें और फर्नीचर पर लगे दागों पर स्प्रे करें। स्प्रे करने के बाद फर्नीचर को 5 से 10 मिनट के लिए धूप में रख दें। इससे फर्नीचर पर लगे दाग साफ होने लगेंगे।
नेल पेंट रिमूवर
प्लास्टिक की कुर्सियों पर लगातार बैठने की वजह से कई बार काले दाग जम जाते हैं जो डिटर्जेंट से साफ करने पर भी नहीं जाते। इसके लिए आप एक कॉटन में नेल पेंट रिमूवर डिप करें और उसे दाग वाले स्थान पर रब कर छुड़ाएं। बता दें कि मिनटों में कुर्सियों पर मौजूद दाग छूट जाएंगे। हालांकि नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल हर जगह ना करें, सिर्फ उन्ही जगह पर करें, जहां जिद्दी दाग जमे हुए हैं।
ट्यूब और टाइल क्लीनर
ट्यूब और टाइल क्लीनर की मदद से भी प्लास्टिक के फर्नीचर को साफ किया जा सकता है। इस के लिए दाग लगी जगह पर ट्यूब और टाइल क्लीनर का स्प्रे करें और 5 मिनट बाद पानी से धो दें। दाग धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।
बरतन धोने वाला डिटरजैंट
बरतन धोने वाले डिटरजैंट से भी प्लास्टिक के फर्नीचर के दागों को आसानी से निकला जा कस्ता है। इसके लिए किसी बर्तन में बरतन धोने वाले डिटरजैंट को किसी बर्तन में डालें अब इस डिटरजैंट में थोड़ा पानी डालकर इसका घोल बना लें। अब इस घोल को फर्नीचर पर स्प्रे कर के 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इस के बाद कपड़े से फर्नीचर को पोंछें। इससे फर्नीचर की चमक बढ़ जाएगी।
बेकिंग सोडा और विनेगर
प्लास्टिक पर लगे छोटे-छोटे दाग को मिटाने के लिए आप विनेगर और बेकिंग सोडा से क्लीन कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले गर्म पानी करना होगा। ध्यान रखें पानी को उबाले नहीं। अब इस पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच विनेगर मिक्स कर दें। इसी के साथ इसमें डिश वॉश लिक्विड भी मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण से स्क्रबर की मदद से कुर्सियों को रगड़कर साफ किया जा सकता है। बता दें कि एक बार साफ करने के बाद कुर्सियां बिल्कुल नई की तरह चमकने लगेंगीं।
नौन जैल टूथपेस्ट
बच्चे अक्सर खेलते वक्त मार्कर से कुर्सियों पर लिखना शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से इसपर निशान बन जाते हैं। कुर्सियों पर मौजूद मार्कर के निशानों को हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। टूथपेस्ट को ब्रश में लगाकर कुछ मिनट तक रगड़ें, फिर इसे कपड़े से पोंछ दें। इसके बाद भी निशान हल्का दिख रहा है तो दोबारा टूथपेस्ट लगाकर साफ करें। एक या दो बार टूथपेस्ट से साफ करने से निशान चले जाएंगे और कुर्सी देखने में बिल्कुल नई लगेंगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
