घर में बनाएं जैसी नान, ऐसे करें इसका प्रयोग
जब भी कभी रेस्टोरेंट जाते हैं तो सभी रोटी में नान (Naan) का ऑप्शन चुनना पसंद करते हैं और चाहते हैं कि हमेशा इसका स्वाद लिया जाए। लेकिन हर दिन तो रेस्टोरेंट नहीं जाया जा सकता ना। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपक लिए रेस्टोरेंट…
जब भी कभी रेस्टोरेंट जाते हैं तो सभी रोटी में नान (Naan) का ऑप्शन चुनना पसंद करते हैं और चाहते हैं कि हमेशा इसका स्वाद लिया जाए। लेकिन हर दिन तो रेस्टोरेंट नहीं जाया जा सकता ना। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपक लिए रेस्टोरेंट जैसी नान (Naan) घर पर ही बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसके लिए तवा या कुकर का प्रयोग किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
नान (Naan) बनाने की सामग्री
- 3 कप मैदा
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 2 बड़े चम्मच मक्खन
- आधा कप ताजा दही
- नमक स्वादानुसार
- आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- गूंदने के लिए गर्म दूध
- बारीक कटी धनिया पत्ती सजवाट के लिए
नान (Naan) बनाने की विधि
- एक बड़ी परात में मैदा, बेकिंग सोडा और नमक डाल लें।
- मक्खन, दही और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और नर्म आटा गूंथ लें।
- मलमल या किसी मुलायम कपड़े को गीला करके आटे को ढक दें। इस आटे को 5-6 घंटे के लिए ऐसे ही रखा रहने दें।
- इसके बाद तैयार आटे को हल्के हाथों से दोबारा गूंथ लें।
- थोड़ा आटा लेकर छोटे आलू के साइज में गोल आकार दें और फिर जरूरत के हिसाब से सूखा मैदा लेकर इसे तिकोने साइज में बेल लें।
- गैस पर तवा रखकर गर्म करें और बेले हुए नान को तवे या उलटे कुकर पर डाल दें। यह हिस्सा तवे पर चिपक जाएगा।
- कुछ देर में ऊपर के हिस्से को उंगली से दबाकर देखें।
- अगर यह थोड़ा सख्त लगे तो इस पर थोड़ा पानी छिड़कें और तवे को उल्टा करके नान का दूसरा हिस्सा सेक लें।
- आंच धीमी करके इसे अब आग पर सेंकें। इससे जो हिस्सा तवे पर चिपका नहीं है, वह पक जाएगा।
- अब बड़े चम्मच या चाकू की मदद से नान (Naan) को तवे से उतार लें और थोड़ा मक्खन डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
- इसी तरह बाकी बचे आटे से और नान (Naan) तैयार करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
