24 घण्टे ऑनलाइन

बरसात का मौसम लगेगा और भी सुहाना जब मिल जाएगा इन पकौड़े का साथ

बारिश का मौसम आ गया है। इस दौरान लोगों को गरमागरम पकौड़े खूब पसंद आते हैं। आज हम आपको सूजी के पकौड़े की रेसिपी बताएंगे। बेसन की जैसे ही सूजी से बने पकौड़ों (Sooji Pakora) का स्वाद भी लाजवाब होता है। ब्रेकफास्ट या फिर दिन…

24GhanteOnline
July 1, 2026
2 min read
बरसात का मौसम लगेगा और भी सुहाना जब मिल जाएगा इन पकौड़े का साथ

बारिश का मौसम आ गया है। इस दौरान लोगों को गरमागरम पकौड़े खूब पसंद आते हैं। आज हम आपको सूजी के पकौड़े की रेसिपी बताएंगे। बेसन की जैसे ही सूजी से बने पकौड़ों (Sooji Pakora)  का स्वाद भी लाजवाब होता है। ब्रेकफास्ट या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर इनका मजा उठाया जा सकता है। इन्हें बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। ऐसे में ये ब्रेकफास्ट के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। इन्हें बच्चों के लंच बॉक्स में भी रखा जा सकता है। घर में अगर अचानक मेहमान आ जाएं तो फटाफट यह डिश तैयार कर उनके सामने परोसें। हमारी बताई विधि की मदद से आप इन्हें बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं। गरमागरम सूजी पकौड़े (Sooji Pakora) टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

सूजी पकौड़े (Sooji Pakora) बनाने की सामग्री


सूजी – 1 कप
दही – 1/4 कप
प्याज बारीक कटा – 2 टेबल स्पून
अदरक पेस्ट – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
कढ़ी पत्ते कटे – 8-10
हींग – 1 चुटकी
बेकिंग सोडा – 1/4 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार

सूजी पकौड़े (Sooji Pakora) बनाने की विधि


- सबसे पहले एक बर्तन में सूजी (रवा) डालें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद अदरक का पेस्ट, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और कढ़ी पत्ते डालकर सभी चीजों को मिश्रण के साथ मिलाएं।
- अब इसमें बारीक कटा प्याज, जीरा, चुटकीभर हींग और स्वदानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बैटर तैयार कर लें। तैयार बैटर को 10 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे यह थोड़ा गाढ़ा हो जाए।
- इसके बाद बैटर में बेकिंग सोडा डालकर धीरे-धीरे मिक्स करें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो सूजी का तैयार घोल लें और थोड़ा-थोड़ा बैटर हाथ में लेकर कड़ाही में डालते हुए पकौड़े बनाएं।
- इन्हें पलटते हुए तब तक तलें जब तक कि पकौड़े सुनहरे होकर कुरकुरे न हो जाएं।
- इसके बाद तैयार पकौड़े एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे घोल से सूजी के पकौड़े (Sooji Pakora)  तैयार कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…