टेंशन फ्री होकर खा सकते हैं स्वीट लवर्स, टेस्ट जीत लेगा दिल
बहुत से लोग मीठे के जबरदस्त शौकीन होते हैं। उन्हें मीठे के नाम पर कुछ भी मिल जाए वे खुश हो जाते हैं। अगर आपकी मीठा खाने के क्रेविंग हो रही है लेकिन वजन बढ़ने का डर सता रहा है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक स्पेशल स्वीट…
बहुत से लोग मीठे के जबरदस्त शौकीन होते हैं। उन्हें मीठे के नाम पर कुछ भी मिल जाए वे खुश हो जाते हैं। अगर आपकी मीठा खाने के क्रेविंग हो रही है लेकिन वजन बढ़ने का डर सता रहा है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक स्पेशल स्वीट डिश। इसे बिना चीनी के बनाया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं शुगर फ्री केसरी फिरनी (Kesar Phirni) की। यह एक लोकप्रिय गुजराती डिश है जिसे शुगर फ्री पाउडर सहित कुछ चीजों के प्रयोग से बनाया जाता है। इसे आप बेफिक्र होकर खा सकते हैं क्योंकि इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं होता। इसे और टेस्टी बनाने के लिए इसमें आप अपनी पसंद के ड्राइफ्रूट्स मिला सकते हैं। इससे यह और ज्यादा हेल्दी हो जाएगी। अगर आपने अभी तक इसे आजमाया नहीं है तो आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर इसे आसानी से बना सकते हैं।
शुगर फ्री केसरी फिरनी (Kesar Phirni) बनाने की सामग्री
2 कप मलाई निकाला हुआ दूध
3 बड़े चम्मच भीगे हुए चावल
5 रेशे केसर
4 पिस्ता
3 चम्मच शुगर फ्री पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हरा पाउडर
इलायची
शुगर फ्री केसरी फिरनी (Kesar Phirni) बनाने की विधि
- सबसे पहले दूध उबालकर अलग रख दें। इसके बाद चावल को पानी से निकालकर दरदरा पीस लें।
- अब केसर को एक चम्मच दूध में भिगो दें। पिस्ते को ब्लांच कर लें और छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर दूध में चावल का पेस्ट डालें और लगातार चलाते रहें। शुगर फ्री डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- हरी इलायची पाउडर, केसर वाला दूध डालकर मिलाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसे आंच से उतार लें।
- तैयार है शुगर फ्री केसरी फिरनी (Kesar Phirni) । अब इसे पिस्ता से सजाकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
