24 घण्टे ऑनलाइन

खुद बनाएं टैन रिमूवल सोप, पहली ही बार में निखर उठेगी स्किन

स्किनकेयर का मोटा-मोटा मतलब हम इतना ही समझते हैं कि बस अपने चेहरे पर महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स अप्लाई कर लिए और हो गया। इस चक्कर में बाकी के शरीर की ऐसी अनदेखी होती है कि कई बार शरीर और चेहरे के रंग में बहुत बड़ा अंतर आ…

24GhanteOnline
May 19, 2026
2 min read

स्किनकेयर का मोटा-मोटा मतलब हम इतना ही समझते हैं कि बस अपने चेहरे पर महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स अप्लाई कर लिए और हो गया। इस चक्कर में बाकी के शरीर की ऐसी अनदेखी होती है कि कई बार शरीर और चेहरे के रंग में बहुत बड़ा अंतर आ जाता है। केमिकल से भरे साबुन और बॉडीवॉश त्वचा की नमी खींचकर उसे और रूखा बनाते हैं और साथ ही बॉडी पर जमा मैल और टैनिंग भी गायब नहीं होती। तो ऐसे में क्यों ना दादी-नानी के नुस्खों की थोड़ी सी मदद ली जाए? तो बस इसलिए आज हम आपके लिए मसूर दाल से बने एक टैन रिमूवल सोप (Tan Removal Soap) को बनाने की ट्रिक ले कर आए हैं। इस साबुन से नहाने के बाद पहली ही बार में आपको अपनी स्किन पर फर्क जरूर दिखेगा। तो आइए इसे बनाने का तरीका जानते हैं।

मसूर दाल का साबुन (Tan Removal Soap) बनाने के लिए चाहिए होंगी की ये चीजें


इस होममेड टैन रिमूवल साबुन को बनाने के लिए आपको जिन चीजों की जरूरत होगी वो हैं - मसूर की दाल (एक कप), चावल का आटा ( चार चम्मच), कॉफी पाउडर (दो चम्मच), नारियल तेल (दो चम्मच), नींबू की कुछ बूंद, दो विटामिन ई कैप्सूल, गुलाब जल (दो चम्मच) और सोप बेस। अगर आपके पास सोप बेस नहीं है तो आप किसी नॉर्मल माइल्ड सोप को बेस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं टैन रिमूवल सोप (Tan Removal Soap) 


मसूर दाल का साबुन बनाने के सबसे पहले मसूर की दाल लें और उसे मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें। जब इसका एकदम फाइन पाउडर बन जाए तो इसे एक बाउल में डालें। इसमें चावल का आटा, कॉफी पाउडर, नारियल तेल, विटामिन ई की कैप्सूल, नींबू की कुछ बूंदें और गुलाब जल मिलाकर एक फाइन पेस्ट तैयार करें।

अब सोप बेस या कोई भी माइल्ड साबुन लें और उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर पिघला लें। मेल्ट करने के लिए आप डबल बॉयलर या माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब इसमें अपने मसूर दाल वाले पेस्ट को एड करें और सभी चीजों को किसी मोल्ड या आईस ट्रे में जमने के लिए फ्रिज में रख दें। लगभग पांच से छह घंटों बाद आपका साबुन (Tan Removal Soap) बनकर तैयार हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…