घर में बनाएं टेस्टी बिस्किट, चाय के साथ लें इनका स्वाद
बिस्किट (Biscuits) ने कई सालों से हमारे दिलों में जगह बनाई हुई है। शायद ही कोई हो जिसने इनका स्वाद न चखा हो। सुबह-शाम नाश्ते और स्नैक्स में इनकी अहमियत काफी बढ़ जाती है। ज्यादातर बिस्किट मैदे के बने होते हैं, जबकि सेहत…
बिस्किट (Biscuits) ने कई सालों से हमारे दिलों में जगह बनाई हुई है। शायद ही कोई हो जिसने इनका स्वाद न चखा हो। सुबह-शाम नाश्ते और स्नैक्स में इनकी अहमियत काफी बढ़ जाती है। ज्यादातर बिस्किट मैदे के बने होते हैं, जबकि सेहत के हिसाब से देखें तो आटे के बिस्किट सबसे बेहतर माने जाते हैं। ये काफी हल्के और कुरमुरे होते हैं।
चाय के साथ खाने पर इनका स्वाद और बढ़ जाता है। इन बिस्किट (Biscuits) को सिर्फ एक घंटे में ही बनाया जा सकता है। इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर कई दिनों तक इनका मजा लें। इन्हें खाने के बाद देर तक भूख भी नहीं लगेगी।
आटे के बिस्किट (Biscuits) बनाने की सामग्री
250 ग्राम आटा
125 ग्राम (पाउडर) चीनी या गुड़
150 ग्राम बटर
1 टी स्पून इलायची पाउडर
आटे के बिस्किट (Biscuits) बनाने की विधि
- सबसे पहले चीनी, इलायची पाउडर और आटा को एक बाउल में मिला लें।
- अब अपनी उंगलियों से बटर (मक्खन) को आटे में मिला लें।
- अब इस मिश्रण में ब्रेड क्रम्बस मिलाकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लें। ध्यान रखें आटा नरम होना चाहिए।
- अब एक पेपर में आटे को लपेटकर 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- इसके बाद इसे 1/8″ मोटाई में बेल लें।
- फिर इन्हें काटकर बेकिंग ट्रे में लगा लें।
- अब 10 मिनट के लिए ठंडा करें।
- फिर 170 डिग्री पर प्रीहीट ओवन में गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
