24 घण्टे ऑनलाइन

ड्राई स्किन पर लगाएं होममेड क्रीम, जानें बनाने का तरीका

सर्दियों (Winter) का मौसम त्वचा के लिए बहुत ही कठिनाइयों से भरा रहता हैं। इस मौसम में त्वचा की प्राकृतिक नमी छिन जाती है एवं त्वचा रूखी (Dry Skin) और बेजान हो जाती हैं जिसकी वजह से चहरे का आकर्षण ही खत्म हो जाता हैं।…

24GhanteOnline
May 9, 2026
4 min read

सर्दियों (Winter) का मौसम त्वचा के लिए बहुत ही कठिनाइयों से भरा रहता हैं। इस मौसम में त्वचा की प्राकृतिक नमी छिन जाती है एवं त्वचा रूखी (Dry Skin) और बेजान हो जाती हैं जिसकी वजह से चहरे का आकर्षण ही खत्म हो जाता हैं। ऐसे में अपनी खूबसूरती को वापस पाने के लिए जरूरी हैं कि त्वचा को नमी पहुंचाई जाए। इसके लिए बाजार में कई तरह की कोल्ड क्रीम (Cold Cream) मिल जाती हैं लेकिन इनमें केमिकल पदार्थ होते हैं जो रिएक्शन भी कर सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको घर पर ही कोल्ड क्रीम बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा की प्राकृतिक नमी को लौटाते हुए इसे खूबसूरत बनाएंगे।

एलोवेरा से बनाएं विंटर कोल्ड क्रीम (Cold Cream)


- सर्दियों में विंटर कोल्ड क्रीम को बनाने के लिए आपके पास एलोवेरा जेल के साथ-साथ विटामिन ई ऑयल, टी ट्री ऑयल, बदाम का तेल और मोम का होना जरूरी है।
- अब आप धीमी आंच पर एक कटोरे में मोम और बदाम के तेल को मिलाएं और जब मोम अच्छे से पिघल जाए तो आंच को बंद कर दें।
- अब मिश्रण को ठंडा होने दें और मिश्रण में विटामिन ई ऑयल, एलोवेरा जेल, टी ट्री ऑयल तीनों को अच्छे से मिलाएं। मिलना के लिए आप मिक्सी का भी सहारा ले रहे हैं।
- अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान रहे कि मिश्रण बनने के बाद तुरंत इसका इस्तेमाल त्वचा पर ना करें।
- थोड़े टाइम के लिए इसे फ्रिज में रखें और फिर कुछ हफ्तों बाद इसका इस्तेमाल त्वचा पर करें।


नारियल के तेल से बनाएं कोल्ड क्रीम (Cold Cream)


- इस विंटर कोल्ड क्रीम को बनाने के लिए आपके पास नारियल के तेल के साथ-साथ विटामिन ई ऑयल, ऑलिव ऑयल, मोम और वनीला ऑयल का होना जरूरी है।
- अब आप मध्यम आंच पर एक कटोरे में नारियल के तेल के साथ-साथ बदाम का तेल, ऑलिव ऑयल और विटामिन ई एक साथ डालें।
- अब इस मिश्रण में मॉम को भी मिलाएं।
- अब जब मॉम पिघल जाए तो आंच को बंद कर दें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने के बाद मिश्रण में वनीला ऑयल मिलाएं और उसे एक जार में भर कर रख दें। अब बनी कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल त्वचा पर करें।

बदाम के तेल से बनाएं कोल्ड क्रीम (Cold Cream)


- सर्दियों में इस क्रीम को बनाने के लिए आपके पास बदाम के तेल के साथ-साथ एलोवेरा जूस, नारियल का तेल, शिया बटर, कोकोआ बटर और एसेंशियल ऑयल का होना जरूरी है।
- अब आप धीमी आंच पर नारियल का तेल गर्म करें और उसमें शिया बटर, कोकोआ बटर को मिलाएं।
- अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद मिश्रण में एलोवेरा जूस और एसेंशियल ऑयल को अच्छे से मिक्स करें।
- अब बने मिश्रण को एक जार में बंद करके रख दें। अब आप बनी कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल रात को सोने से पहले अपनी त्वचा हाथ पैर आदि पर कर सकते हैं।

त्वचा के टाइप के हिसाब से ऐसे करें कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल


जिन लोगों त्वचा सेंसिटिव है वे नारियल तेल से बनी कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। वे इसका इस्तेमाल दिन और रात दोनों में कर सकते हैं।
- ड्राई स्किन वाले लोग रात में सोने से पहले घर पर बनी कोल्ड क्रीम का प्रयोग करें। ऐसा करने से सुबह उठकर फेस मुलायम नजर आएगा।
- ऑयली स्किन वाले लोग कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा को अच्छे से धोएं और उसके बाद सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करें। इससे त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है।

घर पर बनी विंटर क्रीम के फायदे


- घर पर बनी कोल्ड क्रीम में किसी भी प्रकार के रसायनिक तत्व मौजूद नहीं होते हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल से त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

- घर पर बनी कोल्ड क्रीम प्राकृतिक चीजों से बनी होती है। ऐसे में त्वचा में प्राकृतिक नमी बनाए रखने में होममेड कोल्ड क्रीम उपयोगी है।

- घर पर बनी कोल्ड क्रीम सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकती है।

- घर पर बनी कोल्ड क्रीम त्वचा को रूखा होने से बचा सकती है।- घर पर बनी गोल्ड क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा पर दाने, मुहांसे आदि की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

- घर पर बनी कोल्ड क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा पर दरारें दिखना बंद हो सकती हैं।

- घर पर बनी कोल्ड क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा पर खिंचाव महसूस नहीं होता है।

- रूखी त्वचा के कारण अक्सर खुजली की समस्या होती है। ऐसे में घर पर बनी कोल्ड क्रीम इस समस्या से राहत पहुंच सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…