24 घण्टे ऑनलाइन

मेकअप से जुड़े कुछ टिप्स जो सर्दियों में आपकी त्वचा पर लाए रंगत

सर्दियों (Winters) के दिन शुरू ह गए हैं और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी हैं। जिसके चलते लोगों की त्वचा में रूखापन आने लगता हैं। ऐसे समय पर नमी की कमी के चलते चेहरे पर किये गए मेकअप (Makeup) में थोड़ी सी लापरवाही आपकी…

24GhanteOnline
December 7, 2025
3 min read

सर्दियों (Winters) के दिन शुरू ह गए हैं और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी हैं। जिसके चलते लोगों की त्वचा में रूखापन आने लगता हैं। ऐसे समय पर नमी की कमी के चलते चेहरे पर किये गए मेकअप (Makeup) में थोड़ी सी लापरवाही आपकी त्वचा को सुन्दर दिखने के बजाय भद्दा प्रदर्शित कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं मेकअप से जुड़े कुछ टिप्स जो सर्दियों में आपकी त्वचा पर रंगत लाये। आइये जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में।

* सर्दियों में मेकअप (Makeup) की शुरुआत सन्स्क्रीन लोशन से करें। इससे चेहरे पर ताजगी बनी रहेगी। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो टिंटेड मॉइश्चराइजर लगाएं। यह चेहरे पर फाउंडेशन के तौर पर काम करेगा। अगर आपकी स्किन ऑइली है, तो चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें और इसके बाद सनस्क्रीन लोशन लगाएं।

* त्वचा में चमक लाने के लिए रेडिएन्ट और लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। सर्दियों में नैचुरल लुक पाने के लिए पीच और पंपकिन पैलेट, ब्राउंजर का अच्छा विकल्प होते हैं। सर्दियों में बेहतरीन चमकदार त्वचा के लिए आप क्रीम वाला ब्लश लगा सकती हैं। कलर और मॉइश्चराइजर वाला ब्लश आपके गालों को उभार देता है।

* कंसीलर चेहरे के मुहांसों, दाग-धब्बों और आंखों के नीचे डार्क सर्कल को छिपाने के लिए यूज किया जाता है। ध्यान रखें, हमेशा स्किन टोन के अनुसार ही कंसीलर का इस्तेमाल करें।

* हल्के सीरम की तरह के टेक्सचर हाइड्रेटिंग प्राइमर को लगाने से आपका मेकअप एकसार रहेगा और ज्यादा टिकाऊ रहेगा। यह त्वचा में ज्यादा चमक या मेकअप होने पर उसे कम कर सही लुक देता है।

* सर्दियों में भी एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना नहीं भूलें। अगर आप ज्यादा एसपीएफ के होने से त्वचा को नुकसान पहुंचने के डर से सनस्क्रीन नहीं लगाती हैं, तो आप बच्चों की सनस्क्रीन क्रीन भी लगा सकती हैं, इससे आपकी त्वचा सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रहने के साथ ही मुलायम भी रहेगी।

* कंसीलर लगाने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। फाउंडेशन लगाने के लिए फोम स्पन्ज यूज करें। ध्यान रहे, फाउंडेशन आपकी स्किन टोन से मैच करता हो। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए फाउंडेशन लगाने से पहले मॉइश्चराइजर लगाएं। अगर आपकी स्किन टोन डार्क है तो उसे लाइट कलर के फाउंडेशन से न छिपाएं। पीली रंगत वाली त्वचा पर लाइट ऑरेंज टिंट वाला फाउंडेशन लगाएं।

* त्वचा में चमक, नमी बरकरार रखने और निखार लाने के लिए विटामिन ई, सी, बी2 युक्त खुराक लें। सर्द हवाओं के कारण त्वचा में रूखापन आना स्वभालिक है, जिससे त्वचा रूखी हो जाती है। हफ्ते में कम से एक बार स्क्रब से अच्छी तरह से शरीर की सफाई करें, चेहरे की हफ्ते में एक या दो बार स्क्रब से सफाई करें। इससे आपके रोम छिद्र खुल जाएंगे और मृत त्वचा निकल जाएगी।

* फटे होंठों की मृत त्वचा हटाने के लिए इनकी गहराई से सफाई करें। आप लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। फिर किसी अच्छी कपंनी का लिप बाम लगा लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…