इस मेकअप टिप्स से छोटी आंखें दिखेंगी खूबसूरत
आंखें (Eyes) चहरे की सुंदरता को बढ़ाने का काम करती हैं। इसलिए सभी महिलाओं की चाहत होती हैं कि उनकी आंखें बड़ी और आकर्षक हो। लेकिन कई महिलाएं इस बात से चिंतित होती हैं कि उनकी आंखें छोटी हैं जो उनके लिए परेशानी बनती हैं।…
आंखें (Eyes) चहरे की सुंदरता को बढ़ाने का काम करती हैं। इसलिए सभी महिलाओं की चाहत होती हैं कि उनकी आंखें बड़ी और आकर्षक हो। लेकिन कई महिलाएं इस बात से चिंतित होती हैं कि उनकी आंखें छोटी हैं जो उनके लिए परेशानी बनती हैं।
आपको बता दे ऐसे में आपकी मदद कर सकते हैं मेकअप (Makeup) टिप्स। जी हां, मेकअप की मदद से छोटी आंखों को बड़ा बनाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए उन्हीं मेकअप टिप्स (Makeup Tips) की जानकारी लेकर आए हैं जो छोटी आंखों (Eyes) को बड़ा बनाने का काम करेंगे।
पलकों को करें कर्ल
आप बड़ी आंखे (Eyes) और अच्छा आई लुक पाने के लिए अपनी पलकों या लैशेज को कर्ल कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों के लुक में काफी बदलाव आएगा। पलको को कर्ल करने से आपको अपनी आंखों को बढ़ा दिखाने में भी मदद मिलेगी। आप अपनी पलकों पर मस्कारा लगाएं और फिर उन्हें आई लैश कर्लर से पलकों को कर्ल करें। आप अपने निचले लैशेज में भी मस्कारा लगाएं और इसे 3 से 4 बार कोट करें। इसके बाद आप अपनी आंखों पर ब्राउन या किसी और रंग का काजल लगा सकते हैं।
कंसीलर का इस्तेमाल करें
अपनी स्किन के हिसाब से एक अच्छा और सही कंसीलर चुनें और इस्तेमाल करें। यह आपकी आंखों के डार्क सर्कल्स को छुपाने के साथ साथ आंखों को अच्छा लुक देगा। कंसीलर लगाने से पहले अपनी आंखों के नीचे बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करें, इससे आपकी आंखें चमकदार और नेचुरल दिखेंगी। आप आंखों के नीचे सेटिंग पाउडर भी लगा सकते हैं और फिर उसे थोड़ा सेट होने दें।
सही आईशैडो कलर का इस्तेमाल करें
लाइट ब्राउन शेड या न्यूड शेड आपकी आंखों (Eyes) को बड़ा और सुंदर दिखाने के लिए बेस्ट कलर है। आईशैडो में आप डार्क शेड्स के इस्तेमाल से बचें, जो आपकी आँखों को अजीब, भारी और छोटा दिखा सकता है। इसलिए हमेशा पलक और ब्रो बोन को हाइलाइट करने के लिए लाइट शेड या पेस्टल कलर के आईशैडो का इस्तेमाल करें। आप बाहरी कोने की तरफ , आईशैडो को ब्लेंड करें और चाहें, तो इसे निचली पलकों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
उपयुक्त लाइनर का प्रयोग करें
निचली लैशलाइन पर बाहरी तरफ से आई लाइनर लगाएं। अपनी आंखों (Eyes) के लुक को अच्छा बनाने के लिए आप ब्रश या स्मजगर का इस्तेमाल करें। निचली लैश लाइन पर लाइनर लगने से आपकी आंखें अलग और बड़ी दिखेंगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
